{"_id":"57c848e74f1c1b5a212cb296","slug":"protest-family-protest-in-bhatinda-bhatinda-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव रोड पर रख पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शव रोड पर रख पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Thu, 01 Sep 2016 09:00 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय बेअंत नगर निवासी एक विवाहिता की ओर से अपने ससुराल परिवार से परेशान होकर खुदकुशी करने के मामले में वीरवार को मृतका किरणा के परिजनों ने पुलिस के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। उन्होंने मोहल्ला निवासियों से मिलकर मृतका का शव रोड पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने के आरोप भी लगाए।
रेखा रानी ने बताया कि उनकी बेटी की शादी बेअंत नगर निवासी युवक के साथ हुई थी। उन्होंने लगाया कि इसके बाद उनकी बेटी को ससुरालियों ने दहेज की मांग पर परेशान करना शुरू कर दिया था। इस वजह से बुधवार को उनकी बेटी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी किरणा ने पति गुरतेज सिंह, ससुर गुरलाल सिंह, सास अमरजीत कौर, रिश्तेदार गगनदीप कौर और जीत सिंह से परेशान होकर खुदकुशी की है। रेखा रानी ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस के पास उक्त लोगों के खिलाफ शिकायत भी की थी, लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया। इसके चलते उनको अपनी बेटी के शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पहुंची कैंट पुलिस ने मृतका के परिजनों से बातचीत कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एक दिन का समय मांगा। इसके बाद मृतका के परिजनों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। थाना कैंट के एएसआई मेजर सिंह का कहना था कि उन्होंने मृतक विवाहिता के परिजनों की शिकायत पर उसके ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।