फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   protest, congress protest in ludhiana, protest against police in ludhiana

पुलिस प्रशासन के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Sat, 26 Mar 2016 08:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुल्लांपुर दाखा (लुधियाना)
ब्यूरो/अमर उजाला, मुल्लांपुर दाखा (लुधियाना) Updated Sat, 26 Mar 2016 08:17 PM IST
विज्ञापन
protest, congress protest in ludhiana, protest against police in ludhiana
मुल्लांपुर दाखा में प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेसी वर्करों के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करने, गांवों में नशा तस्करी और तस्करों के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने पर पुलिस के खिलाफ कांग्रेसियों ने थाना दाखा का घेराव किया। प्रदर्शन की अगुवाई दाखा हलका के इंचार्ज जगपाल सिंह खंगूड़ा और जाट महासभा मालवा जोन के इंचार्ज मेजर सिंह मुल्लांपुर ने की। प्रदर्शन के दौरान सांसद रवनीत सिंह बिट्टू,. गुरदीप सिंह भैणी, आनंद सरुप सिंह मोही, दर्शन सिंह बीरमी और मेजर सिंह भैणी मौजूद रहे।
विज्ञापन


सांसद बिट्टू ने कहा कि दाखा के कांग्रेसी वर्करों के खिलाफ अकाली नेताओं की तरफ से दर्ज करवाए गए झूठे मामले अगर एक सप्ताह में रद्द न हुए तो डीआईजी और एसएसपी दफ्तर के बाहर धरना दिया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि राज्य में पहले पट्टी में और दूसरे नंबर पर दाखा में कांग्रेसी वर्करों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। कोई भी मामला अकाली नेताओं की सिफारिश के बगैर दर्ज नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अब तक हजारों नौजवान नशे के कारण मौत के मुंह में जा चुके हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन की तरफ से किसी बड़े नशा तस्कर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। नशे का कारोबार भी सियासी सरपरस्ती में हो रहा है।
विज्ञापन


जगपाल सिंह खंगूड़ा ने कहा कि नशे के कारण नौजवानी खत्म हो रही है, लेकिन पुलिस प्रशासन हाथ पर हाथ रख बैठा है। सियासी नेताओं के इशारे पर सिर्फ कांग्रेसियों के खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं। अगर किसी कांग्रेसी पर अब कोई मामला दर्ज हुआ तो उसी समय थाने का घेराव किया जाएगा। गुरदीप सिंह भैणी ने कहा कि दाखा में पिछले नौ साल से गुंडा राज चल रहा है। घर बैठे लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज किए जा रहे हैं। इस मौके पर अमरजोत सिंह बद्दोवाल, बलजिंदर सिंह मलकपुर, भूपिंदर सिंह चावला और भजन सिंह सहित अन्य लोग हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद की डीएसपी के साथ तकरार
प्रदर्शन के बाद कांग्रेसी वर्कर सांसद रवनीत सिंह बिट्टू की अगवाई में थाना दाखा में पहुंचे और कांग्रेसियों पर दर्ज झूठे मामलों की एफआईआर की कापियां जलाई गई। इस दौरान डीएसपी दाखा अजय राज सिंह के पास जाकर कांग्रेसियों के खिलाफ दर्ज किए जा रहे झूठे मामलों पर रोष प्रदर्शन किया गया। इसी दौरान सांसद बिट्टू की डीएसपी के साथ तकरार हो गई। प्रदर्शन के बाद पुलिस प्रशासन के खिलाफ कांग्रेसी वर्कर नेशनल हाइवे पर रोष प्रदर्शन करने के लिए बैठ गए। सांसद बिट्टू के समझाने पर कांग्रेसी वर्कर वहां से हटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed