{"_id":"57374d1d4f1c1b6d0c919fd1","slug":"protest-cheema-scold-teachers-in-ludhiana-ludhiana-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशी के मौके पर ऐसा प्रदर्शन ठीक नहीं : चीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशी के मौके पर ऐसा प्रदर्शन ठीक नहीं : चीमा
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sat, 14 May 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना के आरएस माडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल में शिक्षामंत्री दलजीत सिंह चीमा का घेराव करने आए 5178 मास्टर काडर यूनियन के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
5178 मास्टर काडर यूनियन ने शनिवार को अपनी मांगों को लेकर रोष रैली निकाली। प्रदर्शनकारी आरएस मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल शास्त्री नगर तक गए। इस दौरान स्कूल में शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत चीमा पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड में बारहवीं की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देने पहुंचे थे।
रोष मार्च को देखकर चीमा भड़क गए और उन्होंने अध्यापकों से कहा कि खुशी के मौके पर इस तरह के प्रदर्शन शोभा नहीं देते। इन बच्चों ने पंजाब का नाम रोशन किया है। अध्यापकों की मांगे मेरे पास पहले से ही पहुंच चुकी है। जिस संबंधी काम किया जा रहा है। इसके बाद शिक्षामंत्री ने यूनियन से मांग पत्र लिया।
इससे पहले 5178 मास्टर काडर यूनियन की सूबा स्तरीय मीटिंग भाई चतर सिंह पार्क में सूबा संघर्ष कमेटी के नेता गुरजंट सिंह और दीप राजा के अध्यक्षता में हुई। इसके बाद चतर सिंह पार्क से लेकर आरएस मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल शास्त्री नगर तक रोष मार्च निकाला गया।
विज्ञापन
गुरजंट सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार उच्च योग्यता प्राप्त 5178 के अध्यापकों को 6000 रुपये प्रति महीना देकर बुद्धिजीवी वर्ग को जलील कर रही है। यह अध्यापक रेगुलर होने की सभी शर्र्तें पूरी करते हैं, लेकिन उनका बनता हक न देकर संघर्ष के लिए मजबूर किया जा रहा है। बलजिंदर मानसा ने कहा कि सरकार रेगुलर तौर पर अध्यापक भर्ती करने जा रही है, लेकिन बराबर योग्यता और बराबर पद पर पहले से ही नियुक्त 5178 अध्यापकों की सेवाएं नियमित नहीं की जा रही। इस दौरान मीटिंग में एक जून को रोपड़ में अध्यापक को रेगुलर करने की मांग संबंधी इंसाफ रैली निकालने का फैसला लिया गया।
पुलिस ने रोष मार्च निकाल रहे अध्यापकों को रोक कर पांच सदस्यीय वफद को शिक्षामंत्री से मिलने का आश्वासन दिया। इसके बाद गुरजंट सिंह, दीप राजा, हरमनजीत सिंह, पूनम शर्मा और कीर्ति ने शिक्षा मंत्री से मुलाकात की।