{"_id":"574332a14f1c1bb415691553","slug":"protest-by-parents-protest-against-schools-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेरेंट्स ने भैंस के आगे बजाई बीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेरेंट्स ने भैंस के आगे बजाई बीन
ब्यूरो,अमर उजाला/लुधियाना
Updated Mon, 23 May 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना में सोमवार को भैंस के आगे बीन बजा कर प्रदर्शन करते अभिभावक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्प्रिंग डेल पेरेंट्स एसोसिएशन ने 100 मीटर दायरे से बाहर प्रदर्शन कर भैंस के आगे बीन बजाकर रोष जताया। प्रदर्शन की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान राकेश चनालिया ने की।
इस दौरान शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता जसपाल सिंह ग्यासपुरा मौजूद रहे। राकेश चनालिया ने बताया कि स्कूल की ओर से डीसी के आदेशों को लागू न किया जाने के रोष में यह प्रदर्शन किया जा रहा है। पेरेंट्स की ओर से सुबह आठ बजे से लेकर सुबह दस बजे तक प्रदर्शन किया गया। स्कूल मैनेजमेंट किसी भी बात को सुनने व लागू करने के हक में नहीं है। मौके पर मौजूद रहे पुलिस अधिकारियों व नेताओं ने पेरेंट्स की स्कूल मैनेजमेंट के साथ मीटिंग की जिसका कोई परिणाम नहीं निकला। उन्होंने बताया कि स्कूल की एमडी अविनाश कौर वालिया ने कोर्ट में केस दायर किया हुआ है। इस वजह से वह कोई बात सुनने को तैयार नहीं है।
पेरेंट्स ने बताया कि स्कूल मैनेजमेंट की ओर से मांगो को न माना गया तो वह प्रदर्शन तेज करेंगे। जरूरत पड़ी तो स्कूल को ताले भी लगाएंगे।
वहीं एमडी अविनाश कौर वालिया का कहना है कि पेरेंट्स की ओर से लगातार उन्हें कम फीस व डेवलपमेंट चार्ज न लेने के लिए तंग परेशान किया जा रहा है। तीन साल से न तो डेवलपमेंट चार्ज बढ़ाए गए हैं और न ही दो साल से फीस में बढ़ोत्तरी की गई है। कई पेरेंट्स जो बच्चों की फीस नहीं दे पाते उनके बच्चों को फ्री भी पढ़ाया जाता है। इसके अलावा कई पेरेंट्स को कंसेशन भी दिया गया है। इसके बाद भी वह रोष प्रदर्शन में शामिल है। पेरेंट्स की ओर से ब्लैक मेल किया जा रहा है इसलिए कोर्ट में केस दायर किया हुआ है। 80 प्रतिशत पेरेंट्स स्कूल फीस जमा करवा चुके है। उन्होंने यह भी बताया कि डीसी के जारी आदेशों का कोई भी मेल नहीं आया है।