फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   protest, arrest, chetna rally, barnala

चेतना रैली का विरोध कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज

Wed, 06 Apr 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/बरनाला
ब्यूरो,अमर उजाला/बरनाला Updated Wed, 06 Apr 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
protest, arrest, chetna rally, barnala
बरनाला में मसीही भाईचारे की चेतना रैली का विरोध करते हिंदू संगठनों के नेताओं को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अनाज मंडी में बुधवार को मसीही भाईचारे द्वारा एक चेतना रैली का आयोजन किया गया। ज्यों मसीही भाईचारे के नेताओं ने  रैली शुरू करी तो हिंदू संगठनों ने मसीही भाईचारे की चेतना रैली का विरोध करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


नेता विजय मारवाडी, नीलमणि समाधिया, ललित गर्ग, रोहण कुमार व संदीप जेठी ने सैकड़ों लोगों को लेकर मसीही भाईचारे के समागम का विरोध करना शुरू कर दिया और प्रदर्शन करते हुए मसीही भाईचारे की रैली की तरफ बढ़ने लगे। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही जिला पुलिस मुखी गुरप्रीत सिंह तूर की हिदायतों पर एसपीडी स्वर्ण सिंह खन्ना, डीएसपी पलविंदर सिंह चीमा, डीएसपी सुरिंदरपाल सिंह व जिले के समूह थाना प्रभारियों के नेतृत्व में अनाज मंडी को पुलिस छावनी में तबदील कर दिया। ज्यों ही हिंदू संगठन जबर्दस्ती मसीही भाईचारे के समागम की तरफ बढ़ने लगे तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। नीलमणि समाधिया, रोहण कुमार, विजय मारवाडी को पकड़कर हिरासत में ले लिया और गाड़ी में बैठाकर ले गए। उन्होंने आरोप लगाया कि मसीही भाईचारे के नेता चेतना रैली में धर्मपरिवर्तन करवा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समूह हिंदू संगठनों ने मसीही भाईचारे के समागम का जबरदस्त विरोध करते हुए नारेबाजी की और कहा कि धर्मपरिवर्तन किसी भी सूरत में सहन नही किया जाएगा। हिंदू संगठन के नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन उनकी मदद कर रहा था। समूह हिंदू संगठनों ने एलान किया कि इस रोष में  7 अप्रैल को बरनाला बंद रखा जाएगा। 


मसीही भाईचारे के मालवा इंचार्ज गुरबाज सिंह बाज ने कहा कि उनके राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने आरक्षण की मांग को लेकर चेतना रैलियों का सिलसिला शुरू किया हुआ है। उसी सिलसिले तहत आज की चेतना रैली की गई थी। उन्होंने धर्मपरिवर्तन के आरोप को निराधार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed