{"_id":"5debdcb88ebc3e1c1a198587","slug":"protest-against-education-minister-in-bernala-dsp-threatens-teachers-bernala-news-pkl3592389138","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापक यूनियन ने किया शिक्षामंत्री का विरोध, डीएसपी ने धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यापक यूनियन ने किया शिक्षामंत्री का विरोध, डीएसपी ने धमकाया
विज्ञापन
बरनाला में शिक्षा मंत्री सिंगला का रास्ता रोककर खडे डीएसपी के साथ बहस करते अध्यापक।
- फोटो : BERNALA
ग्रेवाल रिजार्ट में रखे गए कार्यक्रम में शनिवार को शामिल होने जा रहे शिक्षामंत्री विजय इंदर सिंगला को बेरोजगार बीएड टेट पास अध्यापक यूनियन के विरोध का सामना करना पड़ा। यूनियन के सदस्यों ने शिक्षामंत्री के खिलाफ प्रदर्शन करके नारेबाजी की। विरोध के कारण शिक्षामंत्री विजय इंदर सिंगला को 15 मिनट प्रदर्शनकारियों से 100 मीटर की दूरी पर ही अपने काफिले सहित रास्ता खाली होने का इंतजार करना पड़ा।
डीएसपी सिटी राजेश छिब्बर ने यूनियन के सदस्यों को समझाया कि वह शिक्षामंत्री का रास्ता नहीं रोक सकते लेकिन जब वह रास्ते से नहीं हटे तो डीएसपी व अध्यापिकाओं में नोकझोंक होने लगी। अध्यापिकाएं कहने लगी कि वह रास्ते से नहीं हटेंगी जो कार्रवाई करनी है कर दो। डीएसपी ने धमकाते हुए रास्ता खाली करवाया। इसके बाद ही शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला कार्यक्रम में पहुंचे लेकिन बेरोजगार बीएड टेट पास अध्यापक यूनियन विजय इंदर सिंगला व सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।
अध्यापक यूनियन के सदस्यों ने बताया कि उनको रोजगार देने की बजाय उन पर लाठियां बरसाई जा रही हैं और केस दर्ज किए जा रहे हैं। कांग्रेस चुनाव से पहले रोजगार देने के दावे कर रही थी। जब कांग्रेस की सरकार बन गई तो रोजगार देने की बात ही बंद कर दी गई है। उन्होंने कहा कि उनको रोजगार दिया जाए ताकि वह बच्चों को पढ़ाकर देश के भविष्य को देश के विकास के लिए तैयार कर सकें। डीएसपी सिटी राजेश कुमार छिब्बर ने बताया कि बेरोजगार अध्यापक यूनियन के जिन सदस्यों ने शिक्षामंत्री का रास्ता रोकने का प्रयास किया था उनकी हुई वीडियोग्राफी में पहचान करके उन पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
शिक्षामंत्री विजय इंदर सिंगला भड़के मीडिया पर
जैसे ही कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए शिक्षामंत्री विजय इंदर पहुंचे तो मीडिया ने उनको घेरकर कुछ सवाल पूछने चाहे तो शिक्षामंत्री ने मीडिया से कहा कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद बात करेंगे। मीडिया कर्मियों ने कहा कि दो मिनट का ही सवाल जवाब है तो तकरार होने लगी तो शिक्षामंत्री विजय इंदर सिंगला मीडिया पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि उन्हें मीडिया से कोई बात नहीं करनी है। ऐसे घटनाक्रम से कुछ मीडिया कर्मी नाराज होकर वहां से चले गए तो करीब 20 मिनट बाद फिर से जनसंपर्क विभाग की ओर से मीडिया कर्मियों को फोन जाने लगे कि सिंगला ने कांफ्रेंस करनी है।