{"_id":"6834c0169594194f9606fec7","slug":"property-worth-more-than-rs-1-crore-of-former-woman-police-officer-seized-bathinda-news-c-16-1-pkl1066-721018-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: पूर्व महिला पुलिसकर्मी की एक करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: पूर्व महिला पुलिसकर्मी की एक करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बठिंडा। आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार की गई पूर्व महिला पुलिसकर्मी अमनदीप कौर की एक करोड़ 35 लाख रुपये की संपत्ति को फाइनेंस इंवेस्टिगेशन यूनिट ने फ्रीज किया है। इसकी पुष्टि यूनिट के जिला इंचार्ज इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने की है। वहीं सूत्रों ने बताया कि उक्त महिला कर्मी जांच में भी शामिल नहीं हुई थी।
सूत्रों ने बताया कि जब एएनटीएफ की टीम ने महिला पुलिस कर्मी अमनदीप कौर को नशे समेत गिरफ्तार कर लिया था तो उसके बाद उसके बैंक खातों की जांच दौरान काफी लेन-देन व चल-अचल संपत्ति होने की बात सामने आई थी। इसके बाद जिला पुलिस ने विजिलेंस ब्यूरो एवं डायरेक्टर ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन को एक पत्र भेजकर अगली कारवाई के लिए लिखा था। डायरेक्टर ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन ने पूरे मामले में अगली कार्रवाई के लिए मुख्य डायरेक्टर विजिलेंस ब्यूरो पंजाब के पास लिखित में भेज दिया था।