फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Priyanka Gandhi gives a different statement in Punjab, but different in UP: Meenakshi Lekhi

पंजाब में अलग तो यूपी में अलग बयान देती हैं प्रियंका गांधी : मीनाक्षी लेखी

Thu, 17 Feb 2022 10:38 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 10:38 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi gives a different statement in Punjab, but different in UP: Meenakshi Lekhi
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के उत्तरप्रदेश और बिहार के लोगों के खिलाफ बयान देने और प्रियंका गांधी द्वारा तालियां मारने पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रियंका गांधी हंस-हंसकर तालियां मार रहीं थीं उससे साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस की सोच क्या है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दोगली राजनीति करती है। पंजाब में प्रियंका गांधी अलग बयान देती हैं और उत्तरप्रदेश में अलग।
विज्ञापन

लोगों को गुमराह करना कांग्रेस का शुरू से ही काम रहा है। केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने वीरवार को महानगर के एक निजी होटल में पहुंचीं थीं और वहां शहर के सीए के साथ मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने भाजपा के पक्ष में वोट की अपील की।
विज्ञापन

मीनाक्षी लेखी चौपर के जरिये लुधियाना आईं और सीधे फिरोजपुर रोड स्थित एक होटल में पहुंचीं। वहां हलका वेस्ट से उम्मीदवार बिक्रम सिद्धू के साथ सीए की मीटिंग में पहुंची। संबोधित करने के बाद उन्होंने कहा कि पंजाब में इस बार इतिहास बदलेगा। उन्होंने चन्नी के बयान पर कहा कि उन्हें ऐसा बयान नहीं देना चाहिए था। उन्होंने लुधियाना दौरे पर पहुंचीं कांग्रेसी नेता प्रियंका गांधी को वापस लौट जाने को कहा है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी यूपी में जाकर अलग बयान देती हैं और यहां कांग्रेस की अलग सोच है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed