फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Police team of Daresi police station left for Kolkata to bring the accused on production warrant

दरेसी थाने की पुलिस टीम आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाने कोलकाता रवाना

Sat, 26 Feb 2022 09:47 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 09:47 PM IST
विज्ञापन
Police team of Daresi police station left for Kolkata to bring the accused on production warrant
सुंदर नगर स्थित मुथूट फाइनेंस के दफ्तर में अक्तूबर 2021 में लूट की कोशिश करने वाला एक आरोपी कोलकाता पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कमिश्नरेट पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद थाना दरेसी की पुलिस आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाने के लिए कोलकाता रवाना हो गई है। आरोपी की पहचान मुंडियां कलां निवासी साजन उर्फ आकाश झा उर्फ मनिंदर मनी के रुप में हुई है। थाना दरेसी के एसएचओ सब इंस्पेक्टर जगदीप सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी इस मामल की जांच करने में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी को कलकत्ता पुलिस ने गिरफ्तार किया है तो पुलिस ने कोलकाता पुलिस के साथ संपर्क किया और कोलकाता पुलिस ने सारी जानकारी जुटा कर लुधियाना पुलिस से संपर्क कर आरोपी के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेने के लिए पुलिस रवाना हो गई।
विज्ञापन

क्या था मामला
होजरी का गढ़ माने जाने वाले सुंदर नगर स्थित मुथूट फाइनांस में दस अक्तूबर को चार लुटेरे घुस गए थे। एक लुटेरे को सिक्योरिटी गार्ड े गोली मार कर ढेर कर दिया था, जबकि तीन आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस इस मामले की जांच करने में जुटी थी कि मुंडियां कलां के रहने वाले आरोपी साजन का पता चला। जिसके बाद पता चला कि आरोपी साजन मूल रुप से बिहार के जिला मोतीहारी स्थित गांव दबोलिया का रहने वाला है। जिसके बाद आगे जांच बढ़ाई गई तो पता चला कि आरोपी को कलकत्ता पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी साजन और उसके साथियों ने कलकत्ता में भी एक शोरुम में लूट की थी। वहां से उसके साथी तो फरार हो गए। लेकिन साजन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अब लुधियाना पुलिस उसे लाकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed