{"_id":"625090c44b6c7016cc625968","slug":"police-station-in-charge-suspended-for-not-taking-action-ludhiana-news-pkl447085731","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना : कार्रवाई न करने पर थाना प्रभारी निलंबित, 2020 में हुए मामले में एसएसपी ने बिठाई विभागीय जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना : कार्रवाई न करने पर थाना प्रभारी निलंबित, 2020 में हुए मामले में एसएसपी ने बिठाई विभागीय जांच
विज्ञापन
हलवारा (लुधियाना)। डेढ़ साल पहले दाखा गांव में बुजुर्ग अमृतधारी पति-पत्नी की पिटाई और धार्मिक चिह्नों की बेअदबी करने के मामले में कार्रवाई न करने पर थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।
ड्यूटी मे लापरवाही बरतने पर तत्कालीन थाना दाखा प्रभारी इंस्पेक्टर प्रेम सिंह के खिलाफ विभागीय जांच भी बिठाई गई है। जिला ग्रामीण पुलिस प्रमुख एसएसपी केतन पाटिल बलिराम ने एसपी (पीबीआई) रुपिंदर कौर सरां को जांच का जिम्मा सौंपा है।
17 अक्तूबर 2020 की रात गांव दाखा में सीवरेज लाइन डालने संबंधी विवाद हुआ था। इसमें महिला सरपंच रविंदर कौर के पति जतिंदर सिंह ने अपने दो भाइयों के साथ मिलकर बुजुर्ग अमृतधारी दंपती खेम सिंह (70) और माया जाट (65) की पिटाई की थी। खेम सिंह की पसलियां टूट गईं थीं, और दोनों की दस्तार उतार कर उन्हें केशों से पकड़कर गली में घसीटा था।
विज्ञापन
18 अक्तूबर 2020 को रायकोट सिविल अस्पताल से बुजुर्ग दंपती के तत्कालीन एएसआई परमजीत सिंह ने बयान लिए थे। माया जाट ने बताया कि वे कुछ दिन से लगातार जिला ग्रामीण पुलिस मुख्यालय जगरांव में सुबह से शाम तक बैठ रही हैं। आखिर में एसएसपी केतन पाटिल बलिराम ने उनकी बाती सुनी और रिकॉर्ड मंगवाकर कार्रवाई की। बता दें कि इंस्पेक्टर प्रेम सिंह के खिलाफ पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने भी मालखाने की गाड़ी का निजी इस्तेमाल करने के मामले में नोटिस जारी कर रखा है। इस केस की सुनवाई 19 अप्रैल को होगी।