{"_id":"683744867f077b871e04a9d6","slug":"police-lathicharged-pti-teachers-and-took-them-into-custody-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-110463-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: पीटीआई अध्यापकों पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां, हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: पीटीआई अध्यापकों पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां, हिरासत में लिया
Wed, 28 May 2025 10:44 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Wed, 28 May 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। पोर्टल ऑनलाइन करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे पीटीआई अध्यापकों पर बुधवार शाम पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं। हैरानी की बात है कि पुलिस ने प्रदर्शन कर रही महिला अध्यापकों को भी नहीं बख्शा। प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने से पहले पुलिस ने टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन करने जा रहे टीचरों को किसी तरह से मनाकर नीचे उतारा। प्रशासन द्वारा बात न किए जाने पर टीचरों ने रैली निकालकर प्रदर्शन करने की कोशिश की। लेकिन इसी दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जिसके बाद उन्हें दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया और हिरासत में ले लिया गया।
पीटीआई यूनियन के अध्यापकों ने कहा कि पिछले काफी समय से पोर्टल ऑनलाइन नहीं किया जा रहा। सरकार उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही। बुधवार को लुधियाना के जवाहर नगर कैंप इलाके में टंकी वाले पार्क में प्रदर्शन करना था। प्रदर्शन शांतिमय ढंग से किया जा रहा था। प्रदर्शनकारी अध्यापकों को प्रशासन से बात करवाने का आश्वासन मिला था। जब कोई बात नहीं बनी तो कुछ टंकी पर अध्यापक चढ़ प्रदर्शन करने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने उनको फिर मना कर नीचे उतार लिया। जब बाद में प्रदर्शन करने के लिए वह जाने लगे तो पुलिस ने लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी टीचरों ने मांग की है कि उनका पोर्टल ऑनलाइन किया जाए और साथ ही साथ उनके जो साथी पुलिस ने हिरासत में लिए हैं, उन्हें छोड़ा जाए।