फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Police have been given free hand against gangsters and drug traffickers in Punjab

पंजाब पुलिस को खुली छूट: जनवरी से दिसंबर तक 916 गैंगस्टर गिरफ्तार, 13 ढेर, डीजीपी की रिपोर्ट में और क्या-क्या?

Sun, 28 Dec 2025 06:43 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 28 Dec 2025 06:43 AM IST
सार

पंजाब पुलिस के आला अफसरों के साथ मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक की। बैठक के  दौरान मुख्यमंत्री ने गैंगस्टरों और नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रदेश में कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक में डीजीपी ने कार्रवाई रिपोर्ट भी पेश की। 

विज्ञापन
Police have been given free hand against gangsters and drug traffickers in Punjab
डीजीपी गाैरव यादव। - फोटो : X @DGPPunjabPolice

विस्तार

पंजाब में गैंगस्टरों और नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई और तेज होगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पुलिस विभाग के आला अधिकारियों के साथ शनिवार को हुई समीक्षा बैठक में कहा कि अपराधियों के खिलाफ कठोरता बरतना सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए पुलिस को खुली छूट दी जा रही है।

विज्ञापन


बैठक में डीजीपी गौरव यादव ने प्रदेश में हुई कार्रवाई की रिपोर्ट पेश की। 1 जनवरी से 17 दिसंबर तक पुलिस ने 916 गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया, 13 को मुठभेड़ में ढेर किया और 389 मॉड्यूल का पर्दाफाश किया। इस दौरान 594 हथियार बरामद हुए। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार के कार्यकाल में नशा तस्करी के कुल 63,053 मामले दर्ज किए गए। 1 मार्च से चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने 40,302 तस्करों को गिरफ्तार किया और 30,144 एफआईआर दर्ज की। बरामदगी में 5,119.94 किग्रा हेरोइन, 3,458.53 किग्रा अफीम, 5.82 किग्रा कोकीन, 82.04 किग्रा आइस, 4.98 करोड़ कैप्सूल और 52.46 करोड़ रुपये की ड्रग मनी शामिल हैं।
विज्ञापन


2,730 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्तियां जब्त
वित्तीय जांच के माध्यम से 1,400 से अधिक मामलों में 2,730 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्तियां जब्त की गईं। अदालतों द्वारा 25,000 से अधिक एनडीपीएस मामलों का निपटारा हुआ, जिसमें 21,600 से अधिक सजाएं दी गईं। वर्ष 2025 में सजा दर लगभग 88 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रोन गतिविधियों पर नियंत्रण
सीएम भगवंत मान ने कहा कि सेफ पंजाब व्हाट्सएप चैटबॉट और तकनीकी उपायों के माध्यम से 30,000 कार्रवाई योग्य सूचनाएं प्राप्त हुईं, 11,000 एफआईआर दर्ज की गईं और लगभग 14,000 गिरफ्तारियां हुईं। ड्रोन आधारित नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने में वर्ष 2025 में बड़ी सफलता मिली। सीएम ने पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि गैंगस्टर और नशा तस्करों पर कोई रियायत नहीं दी जाएगी और प्रदेश को अपराधमुक्त बनाने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed