फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   police filed case against two people in dowry case

दहेज प्रताड़ना के दो मामलों में तीन नामजद, तलाश है जारी

Fri, 02 Jul 2021 10:03 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
police filed case against two people in dowry case
लुधियाना। शादी के बाद विवाहिता से ओर दहेज लाने की मांग को लेकर शारीरिक और मानसिक रुप से परेशान करने के आरोप में थाना वुमेन सेल की टीम ने तीन मामले दर्ज किए हैं। सभी मामलों में नामजद किए जा रहे आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस की टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश देने में जुटी है।
विज्ञापन

पहले मामले में पुलिस ने भामियां रोड की जैन कालोनी में रहने वाली रमनदीप कौर की शिकायत पर गुरदासपुर के गांव हरचोवाल निवासी प्रभजोत सिंह और उसकी सास कंवलजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए ब्यान में रमनदीप कौर ने बताया कि उसकी शादी मार्च 2019 को आरोपी प्रभजोत के साथ हुई थी। शादी केे कुछ समय बाद ही आरोपियों ने उसे दहेज की मांग को लेकर तंग करना शुरू कर दिया। उसने अपने परिवार वालों को बताया तो उन्होंने आरोपियों को पहले समझाया, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। उसके बाद आरोपियों के खिलाफ शिकायत की गई। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोप सही पाए और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

इसी तरह माडल टाउन एक्सटेंशन निवासी डा. कमलजीत कौर सूद की शिकायत पर माछीवाड़ा के गांव लोहारिया निवासी कश्मीर सिंह के खिलाफ थाना वुमेन सेल की टीम ने मामला दर्ज किया है। डॉ. सूद द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक मई 1995 में उसकी बहन परमजीत कौर की शादी आरोपी कश्मीर सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही समय बाद और दहेज लाने की मांग को लेकर आरोपी ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया और उसके साथ कई बार मारपीट भी की गई। इसके बाद इसकी शिकायत पुलिस के पास की गई और आरोपी पर मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed