फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Police encounter in Moga: Gangster Prabh Dasuwal's associate injured, pistol recovered

मोगा में पुलिस मुठभेड़: गैंगस्टर प्रभ दासूवाल का साथी घायल, पिस्तौल बरामद

Fri, 12 Dec 2025 07:47 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 07:47 PM IST
विज्ञापन
Police encounter in Moga: Gangster Prabh Dasuwal's associate injured, pistol recovered
मोगा। शुक्रवार देर शाम मोगा–कोट ईसेखां लिंक रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गैंगस्टर प्रभ दासूवाल के सहयोगी और रंगदारी वसूली में सक्रिय गुरबिंदर सिंह उर्फ गींदी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे तत्काल मोगा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटनास्थल से पुलिस ने एक पिस्तौल और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले मोगा के एक कारोबारी से व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के जरिये एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी, जो गैंगस्टर प्रभ दासूवाल के नाम पर थी। इसी कड़ी में गुरबिंदर ने उक्त कारोबारी की दुकान पर फायरिंग भी की थी।
विज्ञापन


पहले से दर्ज हैं कई मामले
शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि गुरबिंदर अवैध हथियारों सहित किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में लिंक रोड पर मौजूद है। इसके बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की। रोकने की कोशिश पर आरोपी ने पुलिस पर गोली चला दी जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की और गुरबिंदर घायल हो गया। पुलिस के अनुसार गुरबिंदर सिंह जिला तरनतारन का रहने वाला है और उसके खिलाफ मोगा सिटी थाने में पहले से ही मामले दर्ज हैं जिनमें एक आर्म्स एक्ट का केस भी शामिल है। वह लंबे समय से विदेश में बैठे गैंगस्टर प्रभ दासूवाल के लिए काम कर रहा था और रंगदारी वसूली में उसकी सक्रिय भूमिका थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article