{"_id":"611beb128ebc3e42ff61cb73","slug":"police-contingent-was-sent-in-the-function-of-akali-mla-sho-line-spot-ludhiana-news-pkl4237176125","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस के दिन अकाली विधायक के समारोह में भेजी थी पुलिस की टुकड़ी, एसएचओ लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस के दिन अकाली विधायक के समारोह में भेजी थी पुलिस की टुकड़ी, एसएचओ लाइन हाजिर
विज्ञापन
हलवारा (लुधियाना)। दाखा से अकाली विधायक मनप्रीत सिंह अयाली की ओर से आजादी दिवस पर तिरंगा फहराने के लिए रखे गए समारोह में सलामी देने के लिए पुलिस की टुकड़ी को भेजना थाना दाखा के एसएचओ को भारी पड़ गया। कांग्रेसियों को यह सहन न हो सका और उन्होंने इसकी शिकायत उच्च नेताओं से की। जिसके बाद एसएसपी ग्रामीण के आदेशों पर थाना दाखा के एसएओ इंस्पेक्टर जगजीत सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया। एक सप्ताह पहले ही पुलिस लाइन से थाना दाखा में भेजे गए इंस्पेक्टर जगजीत सिंह दोबारा लाइन हाजिर कर दिए गए। एसएचओ को लाइन हाजिर किए जाने के बाद जहां कांग्रेस के बडे़ नेताओं पर उन्हें लाइन हाजिर करवाने के आरोप लग रहे हैं, वहीं अकाली विधायक मनप्रीत अयाली खुलकर एसएचओ के समर्थन में आ गए हैं।
जानकारी के अनुसार 15 अगस्त को मुल्लांपुर के आंबेडकर भवन में रखे गए समागम में अकाली विधायक मनप्रीत अयाली मुख्य मेहमान थे। उन्होंने तिरंगा फहराने की रस्म अदा की। समागम के दौरान दाखा पुलिस की टुकड़ी ने अकाली विधायक के साथ साथ तिंरगे को सलामी भी दी। अकाली विधायक को मिलने वाली सलामी इलाके के कांग्रेसी नेताओं को नागवार गुजरी और उन्होंने इसकी शिकायत पार्टी आलाकमान को कर दी। जिसके बाद उच्च पुलिस अधिकारियों को इसकी शिकायत हुई और एसएचओ को लाइन हाजिर कर दिया।
अकाली विधायक ने क्या कहा
अकाली विधायक मनप्रीत सिंह अयाली ने कांग्रेस के सीनियर नेता कैप्टन संदीप संधू पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि ये तानाशाही है। प्रोटोकॉल के अनुसार सारा समागम किया गया था, लेकिन कांग्रेसी अपने होश गवां चुके हैं इसीलिए अपना गुस्सा सरकारी अधिकारिओं पर उतार रहे हैं। दाखा के लोगों ने कैप्टन संदीप संधू को पहले भी हराकर नकारा था और 2022 में भी उनको सबक सिखा देंगे। उन्होंने कहा कि वो इंस्पेक्टर जगजीत सिंह के साथ हैं और उनकी हर तरीके से मदद करेंगे।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर जगजीत सिंह ने क्या कहा
इंस्पेक्टर जगजीत सिंह से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि एसएसपी ग्रामीण के आदेश पर उन्हें लाइन हाजिर किया गया है। ये विभाग मे रूटीन प्रकिया है, लेकिन उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि उन्हें किस वजह से लाइन हाजिर किया गया है। वहीं इस बारे में कांग्रेस के कैप्टन संदीप संधू से संपर्क करने की तमाम कोशिश बेकार गई और उन्होंने फोन कॉल का कोइ जवाब नहीं दिया।