फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   police, chowki, drugs, sold

चौकी के सामने ही नशे का होलसेल कारोबार

Sat, 19 Jul 2014 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 19 Jul 2014 10:21 PM IST
विज्ञापन
police, chowki, drugs, sold
पुलिस चौकी के सामने ही नशे का होलसेल कारोबार होता रहा और दस कदम की दूरी पर बैठी पुलिस को भनक तक न लगी। शुक्रवार देर रात पुलिस ने नशे की 23 हजार गोलियों और कैप्सूल समेत तीन लोगों को काबू किया है।
विज्ञापन



चौकी के सामने नशे के कारोबार से हुई किरकिरी से बचने के लिए पुलिस ने रात मीडिया को इस खुलासे से दूर रखने का यत्न किया। मौके पर फोटो खींचने से भी रोका गया और थाने में जाने पर भी पाबंदी लगा दी।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात करीब साढ़े नौ बजे चौकी अड्डा रायकोट की पुलिस ने गुरदीप नगर निवासी गुरप्रीत सिंह को नशे की गोलियों और कैप्सूल की डिलीवरी देने जाते समय काबू कर लिया। गुरप्रीत से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने खुलासा किया कि अड्डा रायकोट पुलिस चौकी के सामने मेडिकल की दुकान का संचालक यह कारोबार करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस चौकी के सामने ही हो रहे नशे के कारोबार की बात आते ही थाना सिटी और चौकी की टीम दुकानदार के घर पहुंच गई। मोहल्ले में पुलिस आते ही वहां लोगों का जमावड़ा लग गया। भनक लगते ही मीडिया के लोग भी पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उनको कवरेज करने से रोका।




देर रात तक चली छापामारी में पुलिस ने तीन लोगों को काबू करके उनके कब्जे से 23 हजार गोलियां बरामद कीं। थाना सिटी के प्रभारी विक्रमजीत सिंह ने कहा कि इस मामले में आरोपी धीरज कुमार और राजीव जोशी को भी काबू किया गया है। उनके कब्जे से काफी नशीली दवाएं काबू की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed