फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   police arrested three drug dealers

अमरपुरा इलाके में पुलिस की छापामारी, महिला सहित दो शराब तस्कर किए गिरफ्तार

Sat, 19 Jun 2021 05:51 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 05:51 PM IST
विज्ञापन
police arrested three drug dealers
लुधियाना। अमरपुरा इलाके में शुक्रवार की देर शाम को एंटी समलिंग सेल की टीम ने दबिश दी। गुप्त सूचना मिलने के बाद टीम ने वहां दबिश दी और कई घरों में चेकिंग की। इस दौरान पुलिस की टीम ने एक महिला सहित दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 55 बोतल शराब की बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में थाना डिवीजन दो की पुलिस ने इस्लामगंज रेलवे लाइनों के पास रहने वाले ओम प्रकाश और मोहल्ला अमरपुरा स्थित सेंसी मोहल्ला निवासी सीमा जोधिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को शहर के कुछ इलाकों में शराब तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने अमरपुरा इलाके के सेंसी मोहल्ला, फील्ड गंज कूचा नंबर 9, रेलवे लाइन और विजय नगर में दबिश दी। इस दौरान मौके से कुछ लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू की है। पुलिस ने सेंसी मोहल्ला के इलाके की रहने वाली सीमा को काबू किया और उसके कब्जे से 13 बोतल शराब बरामद की, जबकि ओम प्रकाश के घर से पुलिस ने 42 बोतल शराब बरामद की है। इंस्पेक्टर यशपाल शर्मा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि इन इलाकों में शराब की तस्करी चल रही है। इसके चलते वह अपनी टीम के साथ पहुंचे, जहां से उन्होंने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed