{"_id":"fc90b367a535216849b4d04599ae4d5f","slug":"police-arrested-nine-members-of-vehicle-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोर गिरोह का परदाफाश, नौ सदस्य काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चोर गिरोह का परदाफाश, नौ सदस्य काबू
अमर उजाला लुधियाना
Updated Sat, 28 Sep 2013 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना पुलिस ने बठिंडा में पकड़े गए कार चोर गिरोह के छह सदस्यों की निशानदेही पर एक कबाड़ी के अलावा गिरोह के दो और सदस्यों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 21 चोरी की कारें बरामद की हैं।
इनकी अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।
अभी इस गिरोह के सरगना समेत दो तीन और आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। यह गिरोह पिछले एक साल से इलाके में सक्रिय था। पुलिस का अनुमान है कि इन्होंने विभिन्न शहरों से सौ से अधिक कारें चुराई हो सकती है।
इसकी पुष्टि पुलिस कमिशभनर परमजीत सिंह गिल ने की।
गिल ने कहा कि गिरोह के सदस्य किसी मॉल या मल्टीप्लेक्स के बाहर कार पार्क करने वाले की पूरी रेकी करते थे।
दो आरोपी मॉल में मालिक पर लगातार नजर रख कर बाहर अपने साथियों को सूचित करते थे और बाहर उनके साथी आसानी से कार को चुरा कर फरार हो जाते थे।
इतना ही नहीं मालिक के बाहर आकर शोर मचाने और पुलिस को बुलाने इत्यादि तमाम हरकतों पर नजर रख कर ही वे कार को बड़ी सफाई से ठिकाने लगाते थे। उनका कबाड़ियों के साथ तालमेल था।
विज्ञापन
गाड़ी का इंजन नंबर एवं चैसी नंबर बदल कर उसका मिलान कर कारों को बेचने का भी आगे धंधा करते थे। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ में कई और तथ्य भी सामने आ सकते हैं।
लुधियाना पुलिस बठिंडा में गिरफ्तार सुरजीत सिंह, जगदेव सिंह, संदीप सिंह, रणजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह और हरभगत सिंह को प्रोडक्षन वारंट पर लाई थी। उससे पूछताछ के आधार पर अमनप्रीत सिंह और गुरदीप सिंह को काबू किया गया।
इसके अलावा एक कबाड़ी मनदीप सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। मनदीप से कारों के इंजन एवं इंजन के विभिन्न पार्ट्स भी बरामद किए गए हैं।