फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   pm, pm in ludhiana, ludhiana pm

एमएसएमई स्कीमों को पहली बार लांच करेंगे प्रधानमंत्री 

Mon, 17 Oct 2016 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Mon, 17 Oct 2016 09:35 PM IST
विज्ञापन
pm, pm in ludhiana, ludhiana pm
पांच हजार मुलाजिमों के कंधे पर मोदी की सुरक्षा - फोटो : अमर उजाला
2007 में माइक्रो स्माल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज (एमएसएमई) मंत्रालय के गठन के बाद पहली बार प्रधानमंत्री एमएसएमई की स्कीमों को लांच करेंगे। इसके लिए छोटे उद्योगों के गढ़ लुधियाना को चुना गया है। यह जानकारी केंद्रीय एमएसएमई मंत्री कलराज मिश्र ने सोमवार को पीएयू परिसर में आयोजित कांफ्रेंस में दी। 
विज्ञापन


मिश्र ने कहा कि पीएम मोदी एससी/एसटी हब के अलावा जीरो डिफेक्ट जीरो इफेक्ट स्कीम को छोटे उद्यमियों के लिए लांच करेंगे। पीएम मंत्रालय के राष्ट्रीय एक्सिलेंस अवार्ड समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। वे देश भर के 232 उद्यमियों को राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन


सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए 500 महिलाओं को सोलर चरखे प्रदान करेंगे। साथ ही कॉयर इंडस्ट्री की और से तैयार रथ का भी जायजा लेंगे। इस रथ पर कॉयर इंडस्ट्री से संबंधित उत्पाद डिस्पले होंगे। मिश्र के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह और हरि भाई चौधरी भी मौजूद रहे। कांफ्रेंस में मिश्र ने मंत्रालय की उपलब्धियां गिनाई और कहा कि छोटे उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिश्र ने कहा कि पीएम रोजगार सृजन कार्यक्रम को ऑनलाइन किया गया है। इसके तहत वर्ष 2015-16 में केंद्र ने राज्यों को 1513 करोड़ रुपये दिए हैं। इनमें से पंजाब को 47.42 करोड़ रुपये दिए गए। इस साल 75 हजार से अधिक उद्यमियों को सहायता प्रदान कर छह लाख लोगों को रोजगार देने का प्रयास किया जा रहा है।

कैपिटल सब्सिडी स्कीम में 215 करोड़ की सब्सिडी दी गई है। इस योजना में एक हजार करोड़ रुपये की राशि का इंतजाम किया जा रहा है। कॉयर क्षेत्र का निर्यात बढ़कर 1900 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। मोदी सरकार के प्रोत्साहन से खादी की बिक्री में 25 फीसदी इजाफा हो गया है।


छोटे उद्योगों की रजिस्ट्रेशन को ऑनलाइन किया गया है। अब तक 18 लाख उद्यमियों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। मंत्रालय सरकारी खरीदारी में छोटे उद्योगों की 20 फीसदी हिस्सेदारी को सुनिश्चित कर रहा है। इस अवसर पर एमएसएमई मंत्रालय के कई अधिकारी भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed