{"_id":"636942f2699b3130103e5914","slug":"photo-of-aap-s-female-mla-with-weapon-goes-viral-mp-bittu-taunts-ludhiana-news-pkl4675972127","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप की महिला विधायक की हथियार के साथ फोटो वायरल, सांसद बिट्टू ने कसा तंज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप की महिला विधायक की हथियार के साथ फोटो वायरल, सांसद बिट्टू ने कसा तंज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। शहर के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मीटिंग के बाद आप की महिला विधायक के हथियार वाली फोटो पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि आप की सरकार में पंजाब का माहौल इतना खराब हो रहा है कि पंजाब को सुरक्षित करने के बजाय आप विधायक अपनी सुरक्षा के लिए खुद हथियार खरीद रहे हैं। उन्होंने विधायक की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कहा कि एक तरफ आप सरकार गन कल्चर को खत्म करने की बात कर रही है तो दूसरी तरफ उनकी पार्टी की ही विधायक गन कल्चर को प्रमोट कर रही है।
कोई समय था जब पंजाब में लंगर बांटे जाते थे, लेकिन इस समय हालात यह बन गए हैं कि सरकार को बुलेट प्रूफ जैकेट बांटनी पड़ रही है। यह सब साबित करता है कि पंजाब में अपराध कितना बढ़ चुका है। सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि सरकार आरोपियों को दबोचने में असफल हो रही है। युवकों को लगातार गलत काम में इस्तेमाल किया जा रहा है। पंजाब सच में गैंगलैंड बन चुका है। उन्होंने कहा कि पुलिस सुरक्षा में रहने वाली आप विधायक को क्या खतरा है कि उन्हें हथियार खरीदना पड़ रहा है। सांसद ने कहा कि आप विधायक को साफ करना चाहिए कि यह असलाह उन्होंने गैंगस्टरों से खतरे के कारण लिया है या लोगों को डराने के लिए या फिर मंत्री पद पाने के लिए लिया है।
जब इस बारे में आप विधायक से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह हथियार उन्होंने नहीं खरीदा है। उक्त हथियार किसी युवक का था और उक्त गनहाउस का मालिक उनका जानकार है, जिस कारण वह उससे मिलने के लिए गई थी। जहां उक्त युवक ने नया हथियार खरीदा था तो गनहाउस मालिक के कहने पर उन्होंने उसके साथ फोटो करवा ली। जो उक्त युवक ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी थी, जिसके बारे में उन्होंने नाराजगी भी जाहिर की थी। उन्होंने कहा कि सांसद बिट्टू बिना जाने कुछ भी बयान दिए जा रहे हैं। वह लोगों के बीच जाकर काम करती हैं, उनके पास सिर्फ एक ही सुरक्षा कर्मचारी है। उन्हें लोगों से किस बात का डर। बाकी रही बात पंजाब की तो पंजाब में सभी सुरक्षित हैं। मेरे हलके के लोग ही मेरे गनमैन हैं। मुझे उनसे किसी तरह का भय नहीं बल्कि कई बार तो वह बिना गनमैन के भी समागमों में चली जाती हैं।