फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   phoolka, bharat ratan rajiv gandhi ludhiana, phoolka ludhiana

राजीव गांधी को दिया गया भारत रत्न वापस लें : फूलका

Sat, 20 Aug 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 20 Aug 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
phoolka, bharat ratan rajiv gandhi ludhiana, phoolka ludhiana
राजीव गांधी
हलका दाखा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार एचएस फूलका ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को दिया गया भारत रतन वापस लेने की मांग की है। उनका कहना है कि कांग्रेस 1984 के दंगों को आज भी जायज ठहराने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन


शनिवार को पूर्व पीएम राजीव गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल कांग्रेस ने ट्विटर पर 19 नवंबर 1984 को दिए राजीव गांधी के पहले भाषण को अपलोड किया है। इस भाषण में राजीव गांधी कह रहे हैं कि जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है।
विज्ञापन


फूलका का तर्क है कि अपने भाषण में राजीव गांधी ने एक तरह से कत्लेआम को जायज ठहराने का प्रयास किया है। जबकि एक प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी होती है कि वह लोगों को बचाए, उनकी रक्षा के ठोस इंतजाम करे और अल्पसंख्यकों की सहायता करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फूलका ने कहा कि आज भी कांग्रेस का माइंड सेट नहीं बदला है। इसकी ताजा मिसाल पहले कमलनाथ को पंजाब का प्रभारी बनाना और अब राजीव गांधी का भाषण अपलोड करके सिखों के जख्मों को हरा करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed