फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Petrol cost 75 paise and diesel by Rs 1.38 per liter costly then the claim

सीएम के दावे से पेट्रोल 75 पैसे तो डीजल 1.38 रुपये प्रति लीटर मिला महंगा

Mon, 08 Nov 2021 06:12 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
Petrol cost 75 paise and diesel by Rs 1.38 per liter costly  then the claim
लुधियाना। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने रविवार को कैबिनेट मीटिंग के बाद प्रदेश में पेट्रोल की कीमत 10 रुपये तो डीजल की कीमत में पांच रुपये कम करने का एलान किया था। सीएम का दावा था कि पंजाब के लोगों को अब पेट्रोल 95 रुपये और डीजल 83.75 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। सोमवार को पंजाब भर में लोगों को पेट्रोल 95.75 रुपये लीटर और डीजल 85.13 रुपये मिला। ऐसे में आम लोग तेल की कीमतों को लेकर पेट्रोल पंप मालिकों को भिड़ गए। आखिरकार वह पेट्रोल पर 75 पैसे और डीजल पर 1.38 रुपये कैसे ज्यादा वसूल कर रहे है। आखिरकार पेट्रोल पंप मालिकों ने जब आम लोगों को टैक्स के संबंध में समझाया तो इसके बाद कुछ मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दिवाली के मौके केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती कर दी थी। इसके बाद पंजाब के मुकाबले पड़ोसी प्रदेशों में तेल की कीमतें ज्यादा कम हो गईं थीं। आखिरकार ट्रांसपोर्ट्स से लेकर आम लोगों ने पड़ोसी प्रदेशों का रुख कर लिया था। शुक्रवार को वित्तमंत्री ने घोषणा की कि जल्द ही तेल की कीमतें कम करने जा रहे हैं। इसके बाद आम लोग अपनी गाड़ियों में तेल कम ही डलवा रहे थे, क्योंकि हर कोई कीमत कम होने की तरफ देख रहे थे। रविवार रात से जैसे ही पेट्रोल पर दस रुपये और डीजल पर पांच रुपये कम करने की घोषणा हुई तो आम लोग तुरंत पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने के लिए निकल पड़े। सरकार की तरफ से जारी विज्ञापन में पेट्रोल 95 रुपये तो डीजल 83.75 रुपये लीटर होने की बात कही, लेकिन पेट्रोल पंप पर तेल की कीमत कुछ अलग ही दिखी।
विज्ञापन

पंजाब के पेट्रोल पंप मालिकों को लगा 100 करोड़ का झटका
केंद्र सरकार ने दिवाली के दिन तेल की कीमतों को कम करने की घोषणा कर दी। इससे पंजाब के पेट्रोल मालिकों को लगभग 100 करोड़ का झटका लगा है। क्योंकि सरकार तेल की कीमतों को कम करने के लिए टैक्स को कम करती है। यह टैक्स जैसे ही पेट्रोल पंप मालिक तेल की खरीद करते हैं, उस समय ले लिया जाता है। पेट्रोल पंप मालिकों के पास उस समय लाखों लीटर पेट्रोल और डीजल का स्टाक पड़ा था। ऐसे में अब उन्हें कम कीमत पर यह तेल बेचना पड़ा। सरकार इसका कोई फायदा भी नहीं देती है। अब पेट्रोल पंप मालिकों को पंजाब की तरफ से टैक्स कम करने का पहले से पता चल चुका था, इसलिए उन्होंने पहले से तेल का स्टाक कम कर दिया था। इसके बावजूद उन्हें कुछ झटका तो लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed