फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   People said- this sacrifice will always inspire the youth

Ludhiana News: लोग बोले- ये कुर्बानी युवाओं को सदैव प्रेरित करती रहेगी

Sun, 10 Aug 2025 07:34 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 07:34 PM IST
विज्ञापन
People said- this sacrifice will always inspire the youth
संवाद न्यूज एजेंसी लुधियाना
विज्ञापन




गांव मानुपुर के जवान प्रितपाल सिंह के अंतिम संस्कार के मौके पर पंजाब सरकार की ओर से हलका समराला के विधायक जगतार सिंह दयालपुरा, जिला प्रशासन से उपमंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) समराला रजनीश अरोड़ा और पुलिस प्रशासन से एसपी (मुख्यालय) खन्ना तेजवीर सिंह हुंदल ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा बीडीपीओ समराला लखविंदर कौर, नायब तहसीलदार राजेश आहूजा तथा भारतीय सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।



विधायक जगतार सिंह दयालपुरा ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहीद के परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है और कहा है कि पंजाब सरकार इस कठिन घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि शहीद प्रितपाल सिंह ने अपनी ड्यूटी पूरी बहादुरी और लगन से निभाई और उनकी यह कुर्बानी प्रदेश और देश के युवाओं को सदैव प्रेरित करेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार की नीति के तहत शहीद के परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन




उन्होंने यह भी कहा कि आज अगर हम आज़ादी की सांस ले रहे हैं तो यह हमारे सैनिकों और शहीदों की कुर्बानी के कारण ही संभव है। हम शहीद प्रितपाल सिंह की शहादत को करोड़ों बार नमन करते हैं। उनका बलिदान शब्दों से परे है, और उनके परिवार के सामने हमारा सिर श्रद्धा से झुकता है। यह परिवार अकेला नहीं है, सरकार और प्रशासन चट्टान की तरह इनके साथ खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपमंडल मजिस्ट्रेट रजनीश अरोड़ा ने भी शहीद की पत्नी मनप्रीत कौर, पिता हरबंस सिंह, माता और भाइयों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार और जिला प्रशासन हमेशा परिवार की मदद के लिए तत्पर रहेंगे। शहीद किसी धर्म, जाति या क्षेत्र तक सीमित नहीं होते, वे पूरी कौम के सम्मान, आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा और देश की अमूल्य धरोहर होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed