{"_id":"610823ff8ebc3e83e8155fdf","slug":"people-s-allegation-intoxication-being-sold-for-a-long-time-ludhiana-news-pkl422222470","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों का आरोप, काफी समय से बिक रहा नशा, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों का आरोप, काफी समय से बिक रहा नशा, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
विज्ञापन
लुधियाना। वार्ड नंबर 52 के इलाके हबीबगंज में बिक रहे नशे की शिकायत करने के बावजूद भी कोई कार्रवाई न करने से गुस्साए लोगों ने पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने पंजाब पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि इलाके में काफी समय से नशे का धंधा चल रहा है। कई लोग नशे की भेंट चढ़ चुके हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही।
पुलिस के पास पहले भी कई शिकायतें की गई हैं, लेकिन हर बार यह बोल दिया जाता है कि जांच की जा रही है। जल्द ही मामले में नशा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन की सूचना मिलते ही थाना डिविजन पांच पुलिस के साथ साथ थाना डिविजन दो के एसएचओ भी पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने किसी तरह से प्रदर्शनकारियों को समझा कर वहां से भेजा और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
प्रदर्शनकारियों की अगवाई कर रहे विक्की सहोता और बबलू ने बताया कि काफी समय से इलाके में नशे का धंधा चल रहा है। नशे की चपेट में आने से करीब छह नौजवानों की मौत हो चुकी है। पुलिस को कई बार शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस हर बार यह बोल देती थी कि जांच जारी है। जांच जारी के नाम पर ही सारी मिलीभगत चल रही है, जिस कारण लगातार नशे से मौतें हो रही है, घर उजड़ रहे हैं। मगर पुलिस को कोई परवाह नहीं। पुलिस कार्रवाई से कोई हल नहीं निकला तो पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर धरना दिया गया है। विक्की और बबलू ने आरोप लगाया कि वह पुलिस से अब कोई जांच नहीं चाहते सीधे कार्रवाई चाहते हैं। अगर पुलिस को नशा तस्करों का नहीं पता लगता तो वह खुद जाकर नशा तस्करों को पकड़वाएंगे। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि वह इस मामले में जल्द कार्रवाई करेंगे और नशा तस्करों को दबोचेंगे, जिसके बाद प्रदर्शनकारी गए।