फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   People caught three snatchers and tied them to poles in Ludhiana

लुधियाना : लोगों ने तीन झपटमारों को पकड़कर खंभे से बांधा, आरोपियों से चोरी की बाइक और तीन मोबाइल बरामद

Sat, 17 Jul 2021 05:33 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 05:33 PM IST
विज्ञापन
People caught three snatchers and tied them to poles in Ludhiana
लुधियाना। जगरांव पुल के पास सुखराम नगर इलाके में राहगीर से मोबाइल झपटने आए तीन आरोपियों को इलाके के लोगों ने काबू कर लिया। तीनों के साथ मारपीट कर लोगों ने उन्हें बंधक बना लिया। उसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन दो की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पहले तो थाना डिवीजन दो और छह की पुलिस तीन घंटे तक हदबंदी को लेकर उलझती रही। पुलिस के उच्चाधिकारियों ने दखल दिया और उसके बाद उन्होंने मिल्लरगंज चौकी पुलिस की ड्यूटी लगाई। इसके बाद पुलिस ने दशमेश नगर निवासी तरसेम शर्मा, चिराग और संदीप कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक और विभिन्न कंपनियों के तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से तीनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुखराम नगर इलाके में तीनों युवक एक ही बाइक पर गुजर रहे थे, इसी दौरान वे लूट की कोशिश करने लगे तो तीनों को लोगों ने काबू कर लिया। इसके बाद तीनों को पीटा गया और खंभे से बांध दिया गया। उसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन दो की पुलिस पहले पहुंच गई। उसके बाद पुलिस ने कहां कि उनका इलाका नहीं है। इसके बाद थाना डिवीजन दो और छह की पुलिस हदबंदी को लेकर उलझी रही। उच्चाधिकारियों केे दखल के बाद पुलिस थाना डिवीजन छह ने तीनों आरोपियों को काबू कर लिया और मामला दर्ज किया। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी नशा करने के आदी हैं और नशा पूर्ति के लिए ही लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि उनके साथ कौन-कौन शामिल हैं और आरोपी चोरी का सामान किसे बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed