फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Patwari and accomplice caught taking bribe of 25 hundred

Ludhiana News: 25 सौ की रिश्वत लेता पटवारी व साथी काबू

Tue, 07 Mar 2023 07:29 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Tue, 07 Mar 2023 07:29 AM IST
विज्ञापन
Patwari and accomplice caught taking bribe of 25 hundred
मकान का इंतकाल करने के एवज में मांगी थी रिश्वत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संगरूर। पैतृक मकान का इंतकाल करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले पटवारी और उसके साथी को विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने 2500 रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

इस बारे जानकारी देते विजिलेंस ब्यूरो के वक्ता ने बताया कि भवानीगढ़ में तैनात सुमनदीप सिंह और उसके निजी साथी नरिंदरपाल सिंह को अजीत सिंह निवासी भवानीगढ़ की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस के पास शिकायत की थी कि उक्त पटवारी और उसके साथी ने उसके पैतृक मकान का इंतकाल करवाने बदले रिश्वत के रूप में 2500 रुपये की मांग की है। इस शिकायत की पड़ताल करने उपरांत विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी पटवारी व उसके साथी को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में 2500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू कर लिया। दोनों आरोपियों खिलाफ भ्रष्टाचार रोकू कानून तहत विजिलेंस ब्यूरो थाना पटियाला में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed