फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Passengers were suffering on the platform in a bloody condition for half an hour, the ambulance did not reach

आधे घंटे तक प्लेटफार्म पर लहूलुहान हालत में तड़पता रहा यात्री, नहीं पहुंची एम्बुलेंस

Wed, 16 Mar 2022 10:27 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Passengers were suffering on the platform in a bloody condition for half an hour, the ambulance did not reach
लुधियाना। लुधियाना स्टेशन पर मंगलवार को शाम एक यात्री चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के बाद वह करीब आधे घंटे तक प्लेटफार्म पर पड़ा दर्द से तड़पता रहा, लेकिन न तो कोई स्टेशन सुपरवाइजर पहुंचा और न कोई एंबुलेंस। जीआरपी और आरपीएफ के मुलाजिम बार-बार 108 नंबर पर फोन करके एंबुलेंस भेजने की गुहार लगाते रहे, लेकिन आधे घंटे तक कोई एंबुलेंस नहीं पहुंची। कई बार फोन करने के बाद एंबुलेंस मौके पर आई, लेकिन तबतक पीड़ित की हालत काफी बिगड़ चुकी थी।
विज्ञापन

पीड़ित की पहचान मुरारी सिंह के रूप में हुई है, जो गोरखपुर का रहने वाला था। वह अपने भाई शंभु को अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस में चढ़ाने के लिए स्टेशन आया था। सामान साथ होने की वजह से वह अपने भाई के साथ डिब्बे में चला गया। इससे पहले कि वह डिब्बे से बाहर आता, ट्रेन चल पड़ी। वह चलती ट्रेन से उतरते समय प्लेटफार्म से फिसल गया और ट्रेन के नीचे रेलवे ट्रैक पर जा गिरा। उसे ट्रेन से गिरता देख यात्रियों ने चेन पुलिंग करके ट्रेन को रोका, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से जख्मी हो चुका था। प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों ने पीड़ित को लहूलुहान हालत में ट्रेन के नीचे से निकाला। तुरंत जीआरपी और आरपीएफ के मुलाजिम पर पहुंच गए। वह पीड़ित को प्लेटफार्म से उठाकर बाहर तक लाने के लिए दस मिनट तक स्ट्रेचर ढूंढते रहे, लेकिन स्ट्रेचर नहीं मिला। पहले दस मिनट स्ट्रेचर ढूंढने में खराब हो गए। फिर आधे घंटे तक एंबुलेंस का इंतजाम नहीं हो पाया। इस दौरान पीड़ित लहूलुहान अवस्था में जमीन पर पड़ा कराहता रहा। करीब आधे घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची, तब जाकर पीड़ित को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed