फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Passengers crowd trains from Punjab to UP and Bihar during festival session

Festival Session:ट्रेनों में भीड़, कन्फर्म सीट के लिए लंबी वेटिंग, पंजाब से यूपी व बिहार की ट्रेनों में नो-रूम

Wed, 24 Sep 2025 03:10 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 24 Sep 2025 03:10 PM IST
सार

पंजाब में नौकरी पेशा करने वाले दूसरे राज्यों के बड़ी संख्या में लोग हैं। त्योहारी सीजन के चलते लोग अपने घर जाते हैं। यही वजह से की अब ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। टिकट को लेकर खूब मारामारी हो रही है।  

विज्ञापन
Passengers crowd trains from Punjab to UP and Bihar during festival session
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

नवरात्रों के साथ त्योहारी सीजन की शुरुआत हो गई है। ऐसे में अब लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। इन ट्रेनों में कन्फर्म सीट के लिए लंबी वेटिंग चल रही है। पंजाब से पूर्वोत्तर राज्यों (उत्तर प्रदेश व बिहार) को जाने वाली ट्रेनों में खासी भीड़ देखने को मिल रही है। यात्रियों में टिकट पाने के लिए मारामारी हो रही है। 

विज्ञापन


इनमें से ज्यादातर ट्रेनों में नो-रूम की स्थिति है और कई ट्रेनों के जनरल डिब्बों में खड़े होने तक की जगह भी नहीं है। वहीं आरक्षित डिब्बों में कन्फर्म सीट पाने के लिए यात्री तत्काल टिकट का सहारा ले रहे हैं। इसके लिए अधिक रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


फिरोजपुर मंडल सबसे बड़े स्टेशन लुधियाना जंक्शन पर ट्रेनों में भीड़ बढ़ने के कारण टिकट दलाल भी सक्रिय हो चुके हैं और यात्रियों से कन्फर्म टिकट के बदले मनमाने रुपये वसूल रहे हैं। मजबूरी में लोग इनका शिकार भी बन रहे हैं। क्योंकि बिना कन्फर्म सीट के बिना लंबा सफर करना लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है। इस वजह से दलाल लोगों से टिकट के मनमाने रेट वसूल रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ से दोगुनी कीमत पर बिक रही कन्फर्म टिकट
ट्रेनों में आरक्षित टिकटों की मांग बढ़ने के कारण टिकटों की कालाबाजारी भी शुरू हो चुकी है। रेलवे रोड पर खुली निजी टिकट एजेंसियों पर आरक्षित टिकटों की कालाबाजारी चरम पर है। इन एजेंसियों पर यात्रियों से कन्फर्म टिकट के बदले डेढ़ से दोगुनी कीमत वसूली जा रही है। लुधियाना स्टेशन के बाहर कई बड़े एजेंसी संचालक ऑनलाइन बुकिंग के अलावा काउंटर टिकट भी उपलब्ध करवा रहे हैं। वहीं यात्री टिकट सुविधा केंद्र (वाईटीएसके) पर भी 30 से 50 रुपये प्रति जनरल टिकट ओवरचार्जिंग चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed