{"_id":"6a702fe169e81471ac0f437f","slug":"outsourced-contractual-employees-of-punjab-roadways-punbus-three-day-strike-over-their-demands-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में थमे बसों के पहिए: कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों ने मांगों को लेकर की हड़ताल, परिवहन मंत्री से बैठक आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में थमे बसों के पहिए: कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों ने मांगों को लेकर की हड़ताल, परिवहन मंत्री से बैठक आज
Mon, 03 Aug 2026 11:38 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
Published by: Nivedita
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:38 AM IST
सार
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पिछले साढ़े चार वर्षों से आम आदमी पार्टी की सरकार उन्हें लगातार गुमराह कर रही है।
विज्ञापन
मोगा में बसों की हड़ताल से यात्री परेशान
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब रोडवेज और पनबस के आउटसोर्स तथा कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर तीन दिन की हड़ताल शुरू कर दी है। राज्य भर में करीब 9 हजार कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल होकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पिछले साढ़े चार वर्षों से आम आदमी पार्टी की सरकार उन्हें लगातार गुमराह कर रही है। उनका कहना है कि सरकार बनने से पहले वादा किया गया था कि सभी कॉन्ट्रेक्ट और आउटसोर्स कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा तथा डिपो में नई बसें उपलब्ध करवाई जाएंगी। लेकिन लगातार संघर्ष और कई बैठकों के बावजूद सरकार केवल आश्वासन देकर अपने वादों से मुकर रही है। उन्होंने बताया कि पिछले कई बार मीटिंग भी हुई ट्रांसपोर्ट मंत्री के साथ फिर भी कोई हाल नहीं हुआ। 20 जुलाई को सरकार को अपनी मांगों को लेकर एक मांगपत्र दिया गया था, फिर भी सरकार नहीं जागी।
कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें पक्का करने के बजाय सरकार ने किलोमीटर स्कीम के तहत नई बसें शुरू कर दी हैं, जिससे उनकी मांगें और भी पीछे छूट गई हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आज ट्रांसपोर्ट मंत्री के साथ उनके नेताओं की बैठक निर्धारित है। यदि इस बैठक में उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया, तो वे अपना संघर्ष और तेज करेंगे तथा पंजाब के मुख्यमंत्री के आवास का घेराव भी किया जाएगा