{"_id":"623369d78c7a424bb34c7f67","slug":"orders-to-give-medicines-by-conducting-free-tests-of-patients-in-civil-hospitals-bathinda-news-pkl445009538","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल अस्पतालों में मरीजों के निशुल्क टेस्ट कर दवा देने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल अस्पतालों में मरीजों के निशुल्क टेस्ट कर दवा देने के आदेश
विज्ञापन
बठिंडा। पंजाब राज्य परिवार व भलाई विभाग के डायरेक्टर ने नवगठित सरकार की हिदायतों पर सिविल अस्पतालों में मरीजों के निशुल्क टेस्ट व दवाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। वही इस बाबत सात नए आदेशों को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए कहा है।
सेहत विभाग के डायरेक्टर की तरफ से 17 मार्च को पत्र संख्या 1191 के तहत सभी अधिकारी व कर्मचारी अस्पताल व दफ्तरों में समय पर पहुंचने व ड्यूटी समाप्ति तक अपने काम के प्रति किसी तरह की लापरवाही न करने को लिखा गया। साथ ही अस्पताल की सफाई का ध्यान रखने को भी कहा गया। सफाई कर्मचारियों को ड्यूटी समय में अपने काम के प्रति पूरी निष्ठा का पालन करने और इसमें विभिन्न वार्डों की सफाई रखने के साथ अस्पताल परिसर में स्वच्छता रखने के भी निर्देश दिए गए। वहीं अस्पतालों में पहुंचने वाले किसी भी मरीज को बाहर से टेस्ट व दवा लिखने की मनाही रहेगी, अस्पताल में ही मरीजों को निशुल्क दवा व हर तरह का टेस्ट उपलब्ध करवाए जाएगा।
इसी तरह अस्पताल में तैनात कर्मी व स्टाफ को तय यूनिफार्म पहनकर ही ड्यूटी करने दी जाएगी। सभी डाक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ जिन्हें निर्धारित है एपरन व लैब कोट पहनना जरूरी होगा। अस्पताल में तैनात स्टाफ व डाक्टरों के गले में आई कार्ड पहनना भी जरूरी होगा ताकि मरीजों को उनकी पहचान करने में किसी तरह की दिक्कत न हो। सभी डाक्टरों, कर्मियों व स्टाफ को मरीजों के साथ नम्रता व तहजीब से पेश आने की हिदायतें दी गई हैं। सिविल सर्जनों को इन तमाम आदेशों की बिना किसी देरी के पालना करवाने के लिए कहा है। उक्त निर्देशों की जांच के लिए समय-समय पर विभिन्न टीमें जांच करेंगी।