फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   one labour died in well, one burred, one escape, mullanpur dakha, ludhiana

कुएं से ईंटें निकालते दो मजदूर दबे, एक की जान गई

Wed, 08 Jun 2016 04:53 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/मुल्लांपुर दाखा/लुधियाना
ब्यूरो,अमर उजाला/मुल्लांपुर दाखा/लुधियाना Updated Wed, 08 Jun 2016 04:53 PM IST
विज्ञापन
one labour died in well, one burred, one escape, mullanpur dakha, ludhiana
मुल्लांपुर दाखा (लुधियाना) में इसी कुएं में गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
थाना दाखा के गांव मंडियाणी में पुराने कुएं से ईंटें निकालते समय  मिट्टी गिरने से दो मजदूर दब गए।
विज्ञापन


इनमें से एक रस्सी के सहारे बाहर आ गया। दूसरे को तीन घंटे बाद दोपहर करीब ढाई बजे बाहर निकाला गया। अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया।

डीएसपी अजय राज सिंह एवं नायब तहसीलदार जोगिंदर सिंह ने इस ऑपरेशन को चलाया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासन और गांव के लोग जमा हो गए। प्रशासन ने जेसीबी मशीनों एवं ट्रैक्टरों की मदद से कुएं से मिट्टी को बाहर निकालने का काम शुरू कराया। मौके पर गांव वालों का जमावड़ा लग गया। 

मजदूर मंगा पुत्र मोहन लाल निवासी मंडियाणी ने बताया कि उसने साथी मजदूर गुरदीप सिंह उर्फ सोनू (28) के साथ मिलकर कल ही पूर्व सरपंच गुरदेव सिंह के खेत में बने पुराने कुएं से ईटें निकालकर कुएं को मिट्टी से भरने का ठेका लिया था। 
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब 11 बजे जब दोनों रस्सी के सहारे कुएं में उतर कर ईंट बाहर निकाल रहे थे तो अचानक मिट्टी खिसकने लगी। दोनों मिट्टी के नीचे दब गए। मंगा किसी तरह रस्सी के सहारे बाहर आ गया। मंगा ने कहा कि उसने तुरंत सरपंच एवं गांव के लोगों को गुरदीप के कुएं में दबने की सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरपंच से गांव के धार्मिक स्थल से स्पीकर पर इसकी सूचना लोगों को दी और पुलिस को सूचित किया। गांव के लोग बड़ी संख्या में ट्रैक्टर एवं अन्य सामान लेकर कुएं पर पहुंच गए। जेसीबी की मदद से पहले कुएं को दस फीट तक खोदा गया। इसके बाद लोगों ने कस्सियों की मदद से मिट्टी निकाली। दोपहर बाद 2.35 बजे उसे बाहर निकाला गया। उसकी हालत बेहद गंभीर थी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना दाखा के प्रभारी कुलवंत सिंह ने मजदूर की मौत की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed