{"_id":"90a6992844e45a59fc0e8d8e5bd58614","slug":"one-kg-of-wheat-from-december-dhindsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक रुपये किलो गेहूं एक दिसंबर से : ढींढसा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक रुपये किलो गेहूं एक दिसंबर से : ढींढसा
अमर उजाला (सुनाम/संगरूर)
Updated Mon, 04 Nov 2013 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकाली-भाजपा सरकार आने वाले दिनों में खेती और उद्योग पर खास ध्यान देगी। यह बात वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा ने सोमवार को यहां भगवान विश्वकर्मा दिवस पर समागम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से कही।
उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने और जिन्सों की पैदावार बढ़ाने के लिए सरकार नई योजना तैयार कर रही है। सरकार का प्रयास रहेगा कि किसानों की आय में कम से कम 25 फीसदी का इजाफा हो।
ढींढसा ने कहा कि 1 दिसंबर से पंजाब के 19 लाख परिवारों को एक रुपये किलो गेहूं देने की योजना शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद राज्य में सर्वे करवाकर करीब 13 लाख नए परिवारों को इस योजना से साथ जोड़ा जाएगा। करीब 32 लाख परिवारों को इस योजना को लाभ दिया जाएगा, जो पंजाब की आबादी का करीब पचास फीसदी होगा।
विज्ञापन
वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की नई उद्योग नीति में कई औद्योगिक घरानों ने भरोसा प्रकट किया है। उद्योगपतियों ने पंजाब में जल्द निवेश करने का भरोसा दिया है। इससे नौजवानों को रोजगार मिलेगा और हरेक वर्ग को लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आम लोगों की दीपावली मनाने की इच्छा फीकी रही।
महंगाई के चलते लोगों को दो वक्त की रोटी की चिंता सता रही है। ऐसे में केंद्र को अर्थव्यवस्था पटरी पर लाने के लिए नई आर्थिक नीति लानी चाहिए। इस मौके पर रविंदर गोरखा, बिट्टी पनैसर, चमकौर सिंह आदि हाजिर थे।