फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   One arrested for supplying arms to gangster Lawrence accomplice

बड़ी सफलता: लॉरेंस बिश्नोई के सहपाठी को हथियार सप्लाई करने वाला दबोचा गया, गोल्डी बराड़ ने सौंपी थी ये जिम्मेदारी

Sat, 25 Jun 2022 01:31 AM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Sat, 25 Jun 2022 01:31 AM IST
सार

जांच में पता चला कि आरोपी बलदेव चौधरी को हथियार पटियाला के रहने वाले जसकरण ने सौंपे थे। जसकरण कबड्डी का अच्छा खिलाड़ी रह चुका है। उसे बलदेव चौधरी तक हथियार पहुंचाने की जिम्मेदारी विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने सौंपी थी।

विज्ञापन
One arrested for supplying arms to gangster Lawrence accomplice
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथी बलदेव चौधरी को हथियार सप्लाई करने वाले एक आरोपी को लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सीआईए टू की टीम जांच कर रही थी कि बलदेव चौधरी के पास हथियार कहां से पहुंचे, इसके बाद आरोपी को काबू किया गया। आरोपी की पहचान पटियाला के भादसों इलाके में रहने वाले जसकरण सिंह उर्फ करण के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।

विज्ञापन


सीआईए टू के प्रभारी इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा ने बताया कि कुछ समय पहले पुलिस ने बलदेव चौधरी उर्फ बल्लू को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से पुलिस ने हथियार बरामद किए थे और उसके एक साथी अंकित शर्मा को भी गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ के दौरान पता चला था कि आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नजदीकी और सहपाठी है। इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई कि आरोपी के पास हथियार कहां से आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पता चला कि आरोपी बलदेव चौधरी को हथियार पटियाला के रहने वाले जसकरण ने सौंपे थे। जसकरण कबड्डी का अच्छा खिलाड़ी रह चुका है। उसे बलदेव चौधरी तक हथियार पहुंचाने की जिम्मेदारी विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने सौंपी थी।


पुलिस के अनुसार आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। पुलिस यह जांच करने में जुटी है कि आरोपी गोल्डी बराड़ के संपर्क में कैसे आया और हथियार सप्लाई करने के लिए बलदेव चौधरी और वह एक-दूसरे के संपर्क में कैसे आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed