फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   On the pretext of selling the plot, the woman was raped, arrested

प्लॉट बिकवाने का झांसा, महिला से दुष्कर्म, गिरफ्तार

Wed, 08 Sep 2021 09:56 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
On the pretext of selling the plot, the woman was raped, arrested
जगरांव। महंगे दाम पर प्लॉट बिकवाने के झांसा देकर प्रॉपर्टी डीलर ने महिला से दुष्कर्म किया। थाना सिंधवा वेट पुलिस ने आरोपी अवतार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एसआई कमलदीप कौर ने बताया कि पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि उसकी शादी 2003 में हुई थी। साल 2015 में उसका तलाक हो गया था। तलाक होने के बाद में अपना अलग किराए का मकान लेकर रहने लगी और ब्यूटी पार्लर का काम कर अपना गुजारा करने लगी। उसका एक प्लॉट पड़ा था, जिसे वह बेचने की कोशिश कर रही थी। इसी सिलसिले में प्रॉपर्टी कारोबारी अवतार सिंह के साथ उसका संपर्क हो गया। उसने झांसा दिया कि वह प्लाट बाजार से ज्यादा कीमत पर बिकवा देगा और सस्ते दाम पर दूसरा प्लाट भी दिलवा देगा। छह सितंबर की दोपहर प्रॉपर्टी कारोबारी अवतार सिंह प्लॉट दिखाने के बहाने अपनी गाड़ी में बिठाकर गांव सवद्दी कला में अपनी जमीन पर लगी मोटर वाले कमरे में ले गया। पहले से बैठे प्रवासी मजदूर को उसने बाहर भेज दिया और और उसके जाने के बाद दुष्कर्म किया। एसआई कमलदीप कौर ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी प्रॉपर्टी कारोबारी अवतार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed