{"_id":"61edb5ec0c8db567e474ca09","slug":"on-suspicion-of-sacrilege-nihang-singh-hit-the-woman-ludhiana-news-pkl4401029199","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना : गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब में बेअदबी के शक में निहंग सिंह ने महिला को मारी किरपाण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना : गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब में बेअदबी के शक में निहंग सिंह ने महिला को मारी किरपाण
विज्ञापन
घायल महिला।
- फोटो : ????????
लुधियाना। मलेरकोटला रोड स्थित गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब में रविवार दोपहर बेअदबी के शक में निहंग सिंह ने एक महिला पर किरपाण से हमला कर दिया। गंभीर हालत में महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तनावपूर्ण हालात को संभाला। उधर, गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर मोहिंदर सिंह का कहना है कि न तो बेअदबी हुई है और न ही कोशिश। यह घटना गलतफहमी में हुई है।
मैनेजर मोहिंदर सिंह ने बताया कि महिला की बहन का अमृतपान भंग हो गया था। वह उसी के साथ रविवार को गुरुद्वारा साहिब आई थी। दोपहर को अमृत छकने के लिए वह पंज प्यारों का इंतजार करने लगी। जब पंज प्यारे आए तो उन्होंने अमृत छकने के लिए आए श्रद्धालुओं को रोक लिया जबकि अन्य को बाहर जाने के लिए कहा। लेकिन महिला वहीं बैठने की जिद करने लगी। किसी तरह उसे समझाकर बाहर भेजा गया।
बाहर आकर महिला एक जगह बैठकर वाहेगुरु नाम का जाप करने लगी। वहां तैनात सुरक्षा कर्मचारियों ने उसे टोका कि वह परेशान न करे और बाजू पकड़कर उसे नीचे भेजने की कोशिश की। इसी दौरान किसी ने शोर मचा दिया कि महिला ने बेअदबी की कोशिश की है। तभी एक निहंग सिंह ने महिला पर अपनी किरपाण से हमला कर दिया। इससे महिला बुरी तरह घायल हो गई।
विज्ञापन
मैनेेजर की अपील -घटना को गलत ढंग से पेश न किया जाए
मोहिंदर ने कहा कि इस घटना को गलत रंगत देने की कोशिश की गई है। ऐसे में इसे गलत ढंग से पेश न किया जाए। उन्होंने कहा कि जिस निहंग सिंह ने किरपान मारी और वीडियो बनाया, वह माफी मांग चुके हैं। वह खुद भी अस्पताल जाकर महिला और उसकी बहन से मिलकर आए हैं। महिला बेहोश थी, जिस कारण उससे बात नहीं हो पाई। उधर, थाना डेहलों के एसएचओ इंस्पेक्टर सुखदीप सिंह ने कहा कि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।