{"_id":"62d58bf31f7c562bc72aab7d","slug":"now-the-police-of-sarabha-nagar-police-station-took-bains-on-police-remand-ludhiana-news-pkl456954552","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: अब सराभा नगर की पुलिस ने बैंस को रिमांड पर लिया, बलविंदर बोले- सुखबीर ने झूठा केस दर्जकर फंसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana: अब सराभा नगर की पुलिस ने बैंस को रिमांड पर लिया, बलविंदर बोले- सुखबीर ने झूठा केस दर्जकर फंसाया
Tue, 19 Jul 2022 01:24 AM IST
पंजाब ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: पंजाब ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 01:24 AM IST
सार
बलविंदर सिंह ने कहा कि सुखबीर बादल व मजीठिया ने आत्मनगर विधानसभा चुनाव में सिमरजीत सिंह बैंस के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले हरीश राय ढांडा से मिलीभगत कर राजनीतिक षड्यंत्र कर सिमरजीत सिंह पर झूठा केस दर्ज कर फंसाया है।
विज्ञापन
लोक इंसाफ पार्टी के प्रधान सिमरजीत सिंह बैंस।
- फोटो : फाइल
विस्तार
लोक इंसाफ पार्टी के प्रधान और पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस की मुश्किलें कम होने के नाम नहीं ले रही है। बैंस लगातार मुश्किलों से घिरते ही जा रहे हैं। अब थाना सराभा नगर की पुलिस ने उन्हें एक मामले में अदालत पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस विधानसभा चुनाव से पहले ही पूरे एक्शन मोड में थे तो वह वेरका मिल्क प्लांट के अंदर साथियों के साथ चले गए थे और अंदर जाकर कई तरह के खुलासे किए थे। इस दौरान वेरका मिल्क प्लांट के अधिकारियों की शिकायत पर सिमरजीत सिंह बैंस के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
पुलिस पूर्व विधायक को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी और इसके बाद अदालत में पेश न होने के कारण पूर्व विधायक को इस मामले में भी भगोड़ा करार दे दिया था। पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस दुष्कर्म मामले में सहित कई मामलों में भगोड़ा था।
विज्ञापन
दुष्कर्म मामले में साथियों के साथ सरेंडर करने के बाद लगातार सात दिन तक पुलिस रिमांड पर रहे, लेकिन जैसे ही उनका रिमांड खत्म हुआ तो थाना सराभा नगर की पुलिस ने बैंस को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया और वहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
सुखबीर ने झूठा केस दर्ज कर सिमरजीत को फंसाया: बलविंदर बैंस
पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के बड़े भाई और पूर्व विधायक बलविंदर सिंह बैंस ने अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल और बिक्रम मजीठिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बलविंदर सिंह ने कहा कि सुखबीर बादल व मजीठिया ने आत्मनगर विधानसभा चुनाव में सिमरजीत सिंह बैंस के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले हरीश राय ढांडा से मिलीभगत कर राजनीतिक षड्यंत्र कर सिमरजीत सिंह पर झूठा केस दर्ज कर फंसाया है।
अब ट्रायल शुरू होने वाला है। तब सच्चाई सामने आ जाएगी। उन्होंने कहा कि सुखबीर व बिक्रम मजीठिया का आरोप है कि सिमरजीत सिंह बैंस ने लगातार पंजाब में उनके खिलाफ झूठा प्रचार किया, लोगों में उन्हें बदनाम किया। इससे उनकी पार्टी की बदनामी हुई और हार हो गई। बलबिंदर ने कहा कि सिमरजीत ने जो आरोप लगाए हैं वे सच है।
सुखबीर बादल गुरुद्वारा साहिब में शपथ खा लें जो कुछ सिमरजीत ने बोला है वह झूठ है। हम भी कसम खाते है कि वह सच है। जिस महिला को आगे कर उसके भाई पर दुष्कर्म का झूठा केस दर्ज किया गया है, उसकी भी जांच की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि अपने को दुष्कर्म पीड़िता बता रही महिला लोगों को धमका कर रुपये इकट्ठा करती है। उसने ऑटो चालक को धमका कर पैसे लिए। इस संबंध में उस पर केस दर्ज कराया गया है। लेकिन अभी तक उस पर केस दर्ज नहीं किया गया है।
महिला के आरोप सही, सिमरजीत को बेल नहीं मिलनी चाहिए: ढांडा
अकाली दल के नेता हरीश राय ढांडा ने कहा कि पूर्व विधायक बलविंदर सिंह झूठ बोल रहे है। दुष्कर्म पीड़िता का तो पुलिस थाने में केस दर्ज नहीं हो रहा था। उन्होंने विधानसभा में मुद्दा उठाया। काफी देर बाद केस दर्ज हुआ तो किसी भी राजनीतिक दल ने सिमरजीत सिंह के समर्थन में कोई पक्ष नहीं रखा। इससे साफ है कि सिमरजीत सिंह आरोपी है। उन्होंने कहा कि बलविंदर सिंह बैंस जो कह रहे है कि उनसे पीड़ित महिला पैसे मांग रही है, वह भी झूठ है। उन्होंने कहा कि 19 जुलाई मंगलवार को पीड़ित महिला प्रेस कांफ्रेंस कर सच्चाई सामने रखेगी।