{"_id":"622776371a3e1109795622e9","slug":"now-the-leaders-are-going-to-the-children-s-house-to-meet-the-children-coming-from-ukraine-ludhiana-news-pkl4440778177","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब यूक्रेन से आने वाले बच्चों को मिलने के लिए बच्चों के घर जा रहे है नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब यूक्रेन से आने वाले बच्चों को मिलने के लिए बच्चों के घर जा रहे है नेता
विज्ञापन
अब यूक्रेन से आने वाले बच्चों को मिलने के लिए उनके घर जा रहे हैं नेता
भाजपा के साथ साथ विधायक बैंस और अकाली नेता गाबड़ियां भी पहुंचे मिलने
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच आपरेशन गंगा के तहत निकाल कर घर लाए गए बच्चों से मिलने के लिए राजनीतिक लोग उनके घरों में जाने लगे हैं। महानगर में लौटे बच्चों से मिलने के लिए जहां भारतीय जनता पार्टी के नेता तो पहुंचे ही साथ ही लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस और अकाली नेता और साउथ हलके से अकाली प्रत्याशी हीरा सिंह गाबड़िया भी मिलने पहुंचे। भाजपा की टीमें अभिभावकों व विद्यार्थियों की बातों को सीधे केंद्र सरकार तक पहुंचा रहे हैं। आपरेशन गंगा के तहत अब बड़ी संख्या में छात्र अपने घरों तक पहुंचने लगे हैं। जो छात्र घर पहुंच रहे हैं, भाजपा नेता उनका स्वागत करने उनके घर जा रहे हैं और उनसे उनकी परेशानी के बारे में फीडबैक लेकर केंद्रीय पदाधिकारियों को भेज रहे हैं।
भाजपा ने पंजाब में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन करके बाकायदा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया। इस पर अब तक 992 छात्रों के अभिभावक संपर्क कर चुके हैं और इन सभी की प्रोफाइल भाजपा विदेश मंत्रालय को भेज चुकी है। भाजपा की तरफ से पंजाब के लिए गठित की गई कमेटी अब भाजपा नेताओं के जरिये इन सभी विद्यार्थियों के परिजनों से लगातार संपर्क कर रहे हैं। पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ता अब तक 225 विद्यार्थियों के घर जाकर उनको मिल चुके हैं और इसकी रिपोर्ट कमेटी के प्रमुख अनिल सच्चर को भेज चुके हैं। उन्होंने बताया कि 225 विद्यार्थियों का फीडबैक कमेटी के पास आ चुके हैं और किसी ने भी अभी तक केंद्र सरकार की व्यवस्था पर सवाल खड़े नहीं किए, बल्कि सरकार के आपरेशन गंगा की सराहना कर रहे हैं। बीते दिन सिमरजीत सिंह बैंस कुछ दिन पहले घर लौटी तनुश्री के घर पहुंचे। इसके साथ अकाली नेता हीरा सिंह गाबड़िया भी वहां पहुंचे।