फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Now the leaders are going to the children's house to meet the children coming from Ukraine

अब यूक्रेन से आने वाले बच्चों को मिलने के लिए बच्चों के घर जा रहे है नेता

Tue, 08 Mar 2022 08:58 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 08:58 PM IST
विज्ञापन
Now the leaders are going to the children's house to meet the children coming from Ukraine
अब यूक्रेन से आने वाले बच्चों को मिलने के लिए उनके घर जा रहे हैं नेता
विज्ञापन

भाजपा के साथ साथ विधायक बैंस और अकाली नेता गाबड़ियां भी पहुंचे मिलने
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच आपरेशन गंगा के तहत निकाल कर घर लाए गए बच्चों से मिलने के लिए राजनीतिक लोग उनके घरों में जाने लगे हैं। महानगर में लौटे बच्चों से मिलने के लिए जहां भारतीय जनता पार्टी के नेता तो पहुंचे ही साथ ही लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस और अकाली नेता और साउथ हलके से अकाली प्रत्याशी हीरा सिंह गाबड़िया भी मिलने पहुंचे। भाजपा की टीमें अभिभावकों व विद्यार्थियों की बातों को सीधे केंद्र सरकार तक पहुंचा रहे हैं। आपरेशन गंगा के तहत अब बड़ी संख्या में छात्र अपने घरों तक पहुंचने लगे हैं। जो छात्र घर पहुंच रहे हैं, भाजपा नेता उनका स्वागत करने उनके घर जा रहे हैं और उनसे उनकी परेशानी के बारे में फीडबैक लेकर केंद्रीय पदाधिकारियों को भेज रहे हैं।

भाजपा ने पंजाब में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन करके बाकायदा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया। इस पर अब तक 992 छात्रों के अभिभावक संपर्क कर चुके हैं और इन सभी की प्रोफाइल भाजपा विदेश मंत्रालय को भेज चुकी है। भाजपा की तरफ से पंजाब के लिए गठित की गई कमेटी अब भाजपा नेताओं के जरिये इन सभी विद्यार्थियों के परिजनों से लगातार संपर्क कर रहे हैं। पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ता अब तक 225 विद्यार्थियों के घर जाकर उनको मिल चुके हैं और इसकी रिपोर्ट कमेटी के प्रमुख अनिल सच्चर को भेज चुके हैं। उन्होंने बताया कि 225 विद्यार्थियों का फीडबैक कमेटी के पास आ चुके हैं और किसी ने भी अभी तक केंद्र सरकार की व्यवस्था पर सवाल खड़े नहीं किए, बल्कि सरकार के आपरेशन गंगा की सराहना कर रहे हैं। बीते दिन सिमरजीत सिंह बैंस कुछ दिन पहले घर लौटी तनुश्री के घर पहुंचे। इसके साथ अकाली नेता हीरा सिंह गाबड़िया भी वहां पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed