फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   No clue who killed wife daughter Ludhiana wife and daughter hammer on the head

लुधियाना में पत्नी और बेटी की हत्या करने वाले का सुराग नहीं, पत्नी और बेटी के सिर पर हथौड़ा मारकर की थी हत्या

Sun, 14 Feb 2021 07:37 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 07:37 PM IST
विज्ञापन
No clue who killed wife daughter Ludhiana wife and daughter hammer on the head
लुधियाना। शेरपुर कला के इलाके में 2 दिन पहले पत्नी और बेटी को हथौड़े से बाहर कर मौत के घाट उतारने वाले आरोपी प्यारा सिंह का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस को प्यारा सिंह के बारे में ऐसा कोई सुराग नहीं मिला है, जिससे कि यह पता चल सके कि वह जिंदा है या उसकी भी मौत हो चुकी है। थाना मोती नगर की पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोराहा नहर के साढे़ 3 किमी एरिया को खंगाल लिया है मगर प्यारा सिंह के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

थाना मोती नगर के एसएचओ प्रमोद कुमार ने बताया कि अभी प्यारा सिंह के बारे में कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोराहा नहर के साढ़े 3 किलोमीटर एरिया को अच्छी तरह से खंगाल लिया है। प्यारा सिंह के बारे में किसी तरह का कोई सुराग नहीं लगा है। उन्होंने बताया कि कुछ दूरी पर जाकर भारी चीज रुक जाती है, जहां तक पहुंचने में भारी चीज को 3 से 4 दिन का समय लगता है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर प्रमोद ने बताया कि पुलिस की टीम में अलग-अलग बिंदुओं पर भी जांच कर रही हैं ताकि पता लगाया जा सके कि प्यारा सिंह सही में नहर में कूदा है या फिर कहीं और है। इसके अलावा पुलिस मां-बेटी की हत्या करने के कारणों का भी पता लगाने में जुटी है। रिश्तेदारों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि उनके बारे में भी कुछ पता लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार मृतक राजदीप कौर पीसीएस की पढ़ाई करना चाहती थी। सूत्र बताते हैं कि राजदीप कौर अभी शादी करना नहीं चाहती थी। उसके परिवार वाले यह कहते थे कि रिश्ता तय हो चुका है और शादी की तैयारियां हो चुकी हैं, जिस कारण वह शादी रद्द नहीं कर सकते। राजदीप कौर का 13 फरवरी को पीसीएस का पेपर भी था। उससे पहले ही राजदीप के पिता ने उसे और उसकी मां को गर्म चिमटे लगाने के बाद सिर पर हथौड़ा मार हत्या कर दी। अब पुलिस प्यारा सिंह की तलाश में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed