फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   No any political party has absolute majority for Ludhiana Municipal Corporation Mayor

लुधियाना नगर निगम: मेयर के लिए पूरा नहीं हो रहा 48 का आंकड़ा, कांग्रेस ने ठोका दावा, आप को 'चौके' की जरूरत

Sun, 22 Dec 2024 09:41 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 22 Dec 2024 09:41 PM IST
सार

लुधियाना नगर निगम में मेयर किस दल का होगा, अभी तक पेच फंसा हुआ है। क्योंकि किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। आप ने मेयर बनाने के लिए कवायद शुरू कर दी है। वहीं कांग्रेस ने भी दावा ठोका है। 

विज्ञापन
No any political party has absolute majority for Ludhiana Municipal Corporation Mayor
आम आदमी पार्टी और कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुधियाना नगर निगम के 95 वार्ड के लिए हुए चुनाव में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। ऐसे में मेयर बनाने के लिए जोड़तोड़ का दौर शुरू हो गया है। सदन में सबसे अधिक 41 सीट लेने वाली आम आदमी पार्टी ने मेयर बनाने के लिए कवायद शुरू कर दी है। निगम सदन में मेयर बनाने के लिए 48 का आंकड़ा चाहिए। 

विज्ञापन


उधर शहर के छह और साहनेवाल के एक विधायक का वोट भी निगम सदन में जुड़ता है। ऐसे में 102 सीटों के सदन में बहुमत के लिए 52 वोट चाहिए और आम आदमी पार्टी के पास 41 पार्षदों क अलावा शहर के छह विधायकों एवं साहनेवाल का एक विधायक का मत भी जुड़ कर यह आंकड़ा 48 पर पहुंचता है।
विज्ञापन


आप को चार पार्षदों की जरूरत
शहर के चार वार्ड शहर में पड़ते हैं, इसलिए वहां के विधायक का भी निगम सदन में मत है। ऐसे में अब आप को चार पार्षदों की जरूरत है। इन चुनावों में तीन आजाद पार्षद चुनाव जीते हैं, वहीं अकाली दल के भी दो पार्षद विजयी हुए हैं। ऐसे में आप आदमी पार्टी ने आजाद पार्षदों को साधना शुरू कर दिया है। उनको अपने पक्ष में लाने के लिए सीनियर डिप्टी मेयर एवं डिप्ट्री मेयर के पद के लिए समझौता करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने किया मेयर बनाने का दावा
कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एवं जिला प्रधान संजय तलवाड़ ने भी कांग्रेस का मेयर बनाने का दावा किया है। इस पर माहिरों का तर्क है कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी भीतर से एक ही हैं। चंडीगढ़ में दोनों साथ साथ निगम की सत्ता पर काबिज हैं और दिल्ली में भी इनकी खिचड़ी पक रही है। ऐसे में दोनों के साथ आने पर कोई ताज्जुब नहीं होगा, लेकिन राजा वड़िंग यह भी कहते हैं कि वे आप के साथ समझौता नहीं करेंगे। साफ है कि आने वाले एक दो दिन तक शहर में राजनीतिक गतिविधियां चरम पर होंगी।


मेयर किसी भी दल का बने, शहर का विकास होना चाहिए: भाजपा
भाजपा ने भी सारे गणित पर करीबी निगाह बना रखी है, लेकिन पार्षदों का यही कहना है कि मेयर किसी भी दल का बने, शहर का विकास होना चाहिए। भाजपा के इंद्र अग्रवाल कहते हैं कि पिछले करीब दो साल से निगम सदन न होने के कारण विकास रुका हुआ था, जीएसटी का पूरा शेयर भी नहीं मिल पा रहा था, इसके अलावा सरकारी फंड की कमी थी। अब नए मेयर को यह सुनिश्चित करना होगा कि लुधियाना को विकास की राह पर आगे बढ़ाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed