फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   nine years old child is addicted to drugs

नौ साल का बच्चा फंसा नशे की दलदल में

Wed, 20 May 2015 10:31 PM IST
विकास मल्हाेत्रा/अमर उजाला,लुधियाना
विकास मल्हाेत्रा/अमर उजाला,लुधियाना Updated Wed, 20 May 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
राज्य में नौ साल के बच्चे भी नशे की लत में फंस चुके हैं। हर महीने चार से पांच बच्चों के परिजन उन्हें जिले के अलग-अलग नशा छुड़ाओ केंद्र और मनोवैज्ञानिक क्लीनिकों पर ला रहे हैं। हैरानी की बात है कि ये बच्चे  हेेरोइन, सफेद पाउडर, स्मैक, चरस जैसे नशे करने के आदी हैं।
विज्ञापन



सारे मामलों में एक जैसी बात है कि ज्यादातर बच्चों को नशा सप्लाई करने वालों ने ही नशे के दल-दल में फंसाया है। ये पहले बच्चों को नशा सप्लाई करने के लिए इस्तेमाल करते रहे हैं। यहीं से उन्हें नशे की लत लग जाती है।
विज्ञापन



लुधियाना सिविल अस्पताल और रेडक्रॉस की ओर से बनाए गए नशा छुड़ाओ केंद्र में ऐसे दो नए केस सामने आए हैं। सिविल अस्पताल के नशा छुड़ाओ केंद्र में आए नौ साल के बच्चे ने खुलासा किया कि उसे चरस और फ्लूड का नशा करने की आदत उसके कुछ दोस्तों ने ही लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले उसकी उम्र से बड़े दोस्त उसे कहीं न कहीं साथ ले जाते थे। वहां उसे चरस और फ्लूड का नशा करवा देते थे। इसके बाद वह नशे का आदी हो गया और खुद ही नशा करने लगा। कुछ दिन बाद उसके परिजनों को शक हुआ तो फिर उसके नशा करने का पता चलने पर सिविल अस्पताल दाखिल कराया।


इसी तरह कुछ समय पहले जालंधर में भी 12 साल के एक बच्चे को नशा छुड़ाओ केंद्र में दाखिल कराया गया था। यह बच्चा चाय की दुकान पर काम करता था। बच्चे के सामने कुछ लोग हेरोइन का नशा करते थे। फिर उन्होंने बच्चे को कभी-कभी नशे की पुड़िया देकर सप्लाई करवाना शुरू कर दिया। बाद में उसे भी नशे की लत लग गई।


सिविल अस्पताल के डॉक्टर विवेक गोयल ने कहा कि बच्चों के नशे के मामले का सिविल अस्पताल में उनकी ड्यूटी के दौरान मामला सामने आया है।


मेरी क्लीनिक में हर महीने पूरे राज्य के अलग-अलग शहरों से औसतन चार परिजन नशे की लत छुड़ाने के लिए बच्चों को लेकर आते हैं। सारे ही केसों में यह बात सामने आई है कि नशे के सप्लायर ही इन बच्चों को नशे की दल दल में दाखिल कर रहे हैं।
-डॉ. राजीव गुप्ता, मनोचिकित्सक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed