{"_id":"66d31d07a9c2248bee0a6619","slug":"nine-month-old-baby-sleeping-with-family-bitten-by-snake-dies-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-106300-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: परिवार के साथ सो रहे नौ महीने के बच्चे को सांप ने डसा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: परिवार के साथ सो रहे नौ महीने के बच्चे को सांप ने डसा, मौत
Sat, 31 Aug 2024 07:09 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Sat, 31 Aug 2024 07:09 PM IST
विज्ञापन
सांप के डसते ही चिल्लाया बच्चा, मां की नींद खुली तो चला पता
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। महानगर के बरोटा रोड इलाके में परिवार के साथ सो रहे नौ महीने के बच्चे को सांप ने डस लिया। परिवार जब तक इलाज करा पाता, तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान फतेह वीर सिंह के रूप में हुई है। थाना डाबा की पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिवार को सौंप दिया।
जानकारी के मुताबिक, बरोटा रोड स्थित गुरु गोबिंद सिंह नगर इलाका निवासी हरजिंदर सिंह संधू ने बताया कि देर रात बारिश के बाद ग्रिल से एक जहरीला सांप कमरे में घुस आया। गद्दे पर फतेह वीर अपनी मां सोनमप्रीत कौर के साथ सो रहा था। तभी सांप ने बच्चे के कान पर डस लिया। बच्चे के चीखने की आवाज सुन मां सोनमप्रीत की नींद खुली तो देखा कि बच्चे के कान से खून बह रहा है और सांप कमरे से बाहर जा है। इसके बाद शोर मचाने पर परिवार वाले बच्चे को अस्पताल लेकर गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।