{"_id":"6121420f8ebc3e7a240427a5","slug":"newly-appointed-police-commissioner-naunihal-singh-took-charge-ludhiana-news-pkl424180922","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह ने संभाला चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह ने संभाला चार्ज
विज्ञापन
महानगर के नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह ने शनिवार की सुबह पदभार संभाल लिया। उन्हें पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल की जगह तैनात किया गया है। पुलिस कमिश्नर रहे राकेश अग्रवाल को आईजी रोपड़ रेंज लगाया गया है।
शनिवार की सुबह पुलिस लाइन में नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर को सलामी देकर उनका स्वागत किया गया। उसके बाद पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह उनकी जगह आए पुलिस कमिश्नर जालंधर गुरप्रीत सिंह भुल्लर को डीआईजी लुधियाना रेंज को पदभार ग्रहण करवाने के बाद पुलिस कमिश्नर दफ्तर पहुंचे। पुलिस कमिश्नर दफ्तर पहुंचने पर नवनियुक्त डीसीपी लॉ एंड आर्डर जे एलनचेजियन, ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस दीपक पारिक, एडीसीपी समीर वर्मा, एडीसीपी हेड क्वार्टर अश्विन गोत्याल ने उनका स्वागत किया। उसके बाद नौनिहाल सिंह अंदर दफ्तर गए।
पुलिस कमिश्नर दफ्तर में राकेश अग्रवाल पहले ही बैठे थे, वहां उन्होंने नौनिहाल सिंह को पदभार ग्रहण करवाया और इकट्ठे बैठ कर कुछ समय तक मीटिंग की। मीटिंग करने के बाद दोनों पुलिस अधिकारी वहां से निकल गए। इस दौरान डीसीपी लॉ एंड आर्डर रहे अश्वनी कपूर को एसएसपी बटाला लगाया गया है, वह भी बटाला के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
1997 बैच के आईपीएस अधिकारी नौनिहाल सिंह पंजाब में कई जगहों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। एसएसपी के तौर पर उनकी पहली पोस्टिंग खन्ना जिले में रही थी। उसके बाद वह कई शहरों के एसएसपी रहे। राजधानी चंडीगढ़ में भी उन्होंने बतौर एसएसपी अपनी सेवाएं दी थी। बतौर आईजी पटियाला, अमृतसर, चंडीगढ़, जालंधर के अलावा आईजी ला एंड आर्डर, आईजी बार्डर रेंज भी रह चुके हैं।
पुलिस कमिश्नर के तौर पर उनकी पहली पोस्टिंग है। वह लुधियाना शहर में भी एसपी के पद पर रह चुके हैं, इसलिए लुधियाना उनके लिए कोई नया शहर नहीं है। वह लुधियाना से भी अच्छी तरह वाकिफ है। महानगर में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को कम करना और विकराल रूप धारण कर रहा ट्रैफिक कंट्रोल करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।