फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   'Neki shop' opens, will give goods without profits in ludiana

खुल गई नेकी की दुकान, बिना मुनाफे लिए मिलेगा क़रियाना सामान

Wed, 15 Jul 2020 05:21 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
'Neki shop' opens, will give goods without profits in ludiana
कोरोना संकट में हर कोई अपने स्तर पर किसी न किसी तरह आम लोगों की मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं। बुधवार को दुगरी रोड पर भाई हिम्मत सिंह नगर में एनजीओ हेल्पफुल की तरफ से नेकी की दुकान का शुभारंभ किया है। इस दुकान पर लोगों को बिना कोई मुनाफा कमाएं करियाना का सामान मिलेगा। इस दुकान पर कोई भी व्यक्ति सामान ले सकता है। बता दें कि इससे पहले मोदी खाना के नाम पर एक मेडिकल स्टोर एक अन्य संस्था की तरफ से चलाया जा रहा है। वहां पर लोगों को बिना कोई मुनाफा कमाएं दवा दी जा रही है।
विज्ञापन

समाजसेवी संस्था हेल्पफुल से दीपक गर्ग ने बताया कि उनकी संस्था काफी समय से काम कर रही है। इससे पहले लोगों के डॉयलसिस, गरीब बच्चों को मुफ्त में शिक्षा दिलाई जा रही है। कोरोना संक्रमण के दौरान देखने में आया कि लोगों की वित्तीय स्थिति काफी खराब हो गई है। इस समय राशन लेना भी भारी पड़ रहा है। इसी बात को ध्यान में रख उनकी संस्था ने नेकी की दुकान खोली है। यहां पर लोगों को बिना कोई लाभ कमाएं करियाना सामान दिया जाएगा।
विज्ञापन

गर्ग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में उनकी संस्था नेकी दा मोदी खाना मेडिकल स्टोर भी खोलने जा रही है। यहां पर लोगों से बिना कोई लाभ लिए दवाएं दी जाएंगी। इसके लिए गिल रोड का चुनाव किया गया है। वहीं संस्था की तरफ से दुगरी रोड पर जन औषधि केंद्र खोलने की तैयारी भी कर ली गई है। इसके लिए आवेदन किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed