फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Need of new political option in the state: Parminder Dhindsa, Sunam, Sangrur

प्रदेश में नए सियासी विकल्प की जरूरत ः परमिंदर ढींढसा

Fri, 19 Feb 2021 05:13 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 05:13 PM IST
विज्ञापन
Need of new political option in the state: Parminder Dhindsa, Sunam, Sangrur
सुनाम में पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा। संवाद - फोटो : SANGOOR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)। पूर्व वित्त मंत्री व अकाली दल डेमोक्रेटिक के नेता परमिंदर सिंह ढींढसा ने शुक्रवार को कहा कि निकाय चुनाव में जीतने के लिए कांग्रेस ने हरेक हथकंडा अपनाया है। उन्होंने कहा कि प्रमुख सियासी दलों की नाकामी और सरकार की धक्केशाही ने संदेश दिया है कि सूबे को एक नए सियासी विकल्प की अहम जरूरत है। ढींढसा पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
पूर्व वित्त मंत्री ने बताया नए सियासी विकल्प की जरूरत को समझते हुए एक फ्रंट तैयार किया जाएगा, जिसमें अकाली दल, भाजपा व कांग्रेस को छोड़कर अन्य सभी पंजाब हितैषी दलों को एक मंच पर लाने की पहल की जाएगी। ढींढसा ने आरोप लगाते हुए कहा कि निकाय चुनाव में जनता को डराया, धमकाया गया और धक्के से नामांकन रद्द कराकर कांग्रेस ने भारी जीत दर्ज की है। इससे भी दुर्भाग्यपूर्ण पहलू यह रहा कि पंजाब के कई प्रमुख सियासी दलों की कारगुजारी बेहद निराशाजनक रही है।
विज्ञापन

अकाली दल ने सबसे ज्यादा निराश किया है। बढ़ रही महंगाई पर ढींढसा ने कहा कि केंद्र के अलावा सूबे की सरकारें भी इसके लिए जिम्मेदार हैं। दोनों सरकारों को टैक्स में कटौती करनी चाहिए। कोरोना की मार से लोग उभर नहीं पाए हैं और ऐसे में तेल व गैस के दाम बढ़ाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को दो वक्त की रोटी जुटाने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। नए कृषि कानूनों को लेकर कृषि मंत्री की ओर से किसानों को बातचीत के दिए निमंत्रण देने के सवाल पर ढींढसा ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के प्रति गंभीर नहीं है। कृषि कानूनों को रद्द करने की किसानों की मांग को केंद्र सरकार स्वीकार करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed