फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Navjot Singh Sidhu will appear on September 17 through VC

लुधियाना : नवजोत सिंह सिद्धू को राहत नहीं, 17 सितंबर को वीसी के जरिये होगी पेशी

Thu, 08 Sep 2022 01:36 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu will appear on September 17 through VC
लुधियाना। पूर्व कांग्रेसी मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की कोर्ट में दी गई याचिका के मामले में बुधवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। अब 17 सितंबर को उनकी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेशी होगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नवजोत सिंह सिद्ध्रू ने सुरक्षा कारणों की वजह से कोर्ट में पेश न होने की अर्जी दायर की थी। 2017 में जब पंजाब में कांग्रेस की सरकार थी और भारत भूषण आशु मंत्री थे, उस समय में मंत्री भारत भूषण व डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों में हाउसिंग प्रोजेक्ट के सीएलयू केस में विवाद हो गया था।
विज्ञापन

सेखों का आरोप है कि मंत्री ने हाउसिंग प्रोजेक्ट की सीएलयू गलत ढंग से पास कराना चाह रहे थे और वह इनकार कर रहे थे। नवजोत सिद्धू उस समय के तत्कालीन स्थानीय निकाय मंत्री थे। सेखों के मुताबिक उक्त मामले के केस की फाइल सिद्धू को दी थी। इस बीच मंत्री ने डीएसपी को धमकी दी थी, जिसका वीडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला इतना बढ़ा कि डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों को बर्खास्त कर दिया गया। इसके बाद सेखों ने उक्त मामले को लेकर कोर्ट में आशु पर केस दर्ज करने की शिकायत दी थी। अदालत ने उक्त हाउसिंग प्रोजेक्ट के सीएलयू के केस में नवजोत सिंद्धू को कोर्ट में गवाह बना लिया। अदालत में केस जाने पर ही कोर्ट ने सिद्धू को गवाह बना लिया और उन्हें कोर्ट में पेश होने को कहा, लेकिन सिद्धू ने इस मामले में कोर्ट में याचिका दायर कर उन्हें गवाह न बनाने की अर्जी दी थी। कोर्ट ने उन्हें पेश होने का नोटिस दिया तो अब सिद्धू के वकीलों नेे उन्हें सुरक्षा कारणों को हवाला देकर पेश न होने की अर्जी दी थी।

बुधवार को सीजेएम मनीश सिंहल की अदालत में सुनवाई हुई, जिसमें उन्हें 17 सिंतबर को वीसी के जरिये पेश होने को कहा गया है। गौरतलब है नवजोत सिंह सिद्धू रोडरेज मामले में पटियाला जेल में बंद हैं। सुरक्षा कारणों के चलते उन्होेंने कोर्ट में पेश न होने का हवाला दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed