{"_id":"67017207318128e6be00dbb9","slug":"national-flag-insulted-mischievous-elements-set-fire-bathinda-news-c-66-1-spkl1006-101134-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: राष्ट्रीय ध्वज का अपमान, शरारती तत्वों ने लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: राष्ट्रीय ध्वज का अपमान, शरारती तत्वों ने लगाई आग
Sat, 05 Oct 2024 10:36 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Sat, 05 Oct 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार देर रात हुई घटना, राहगीर ने दी पुलिस को मामले की जानकारी
थाना कैंट पुलिस ने दर्ज किया अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बठिंडा। शुक्रवार देर रात को शहर में शरारती तत्वों की तरफ से राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का मामला सामने आया है। शहर के भारत नगर के पास सड़क किनारे लगे पेड़ पर राष्ट्रीय ध्वज को लटकाकर उसे आग लगाकर जलाने की कोशिश की गई।
शुक्रवार देर रात हुई घटना को वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने देखा और उसने तुरंत राष्ट्रीय ध्वज पर पानी डालकर आग बुझाई और मामले की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद थाना कैंट पुलिस और डीएसपी सिटी टू सर्बजीत सिंह बराड़ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। इसके बाद थाना कैंट पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, शनिवार को पुलिस की टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की, ताकि आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
डीएसपी सिटी 2 सरबजीत सिंह बराड़ ने बताया कि शुक्रवार देर रात स्थानीय भारत नगर चौक में किसी अज्ञात व्यक्ति ने तिरंगे झंडे में आग लगा दी थी। इस संबंध में एक राहगीर ने फोन कर पुलिस को सूचना दी। डीएसपी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीमें मौके पर पहुंच गईं थी। उन्होंने कहा कि इस स्थान पर काफी समय से राष्ट्रीय ध्वज लगा हुआ है, जिसे किसी शरारती तत्व ने आग लगा दी। इसके चलते कैंट थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपियों की पहचान के लिए उक्त इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। इसके अलावा विभिन्न खुफिया सूत्रों के माध्यम से उक्त शरारती तत्वों के कदमों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। डीएसपी ने दावा किया है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं।