फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   ...Narayan is in the costody of Ludhiana police

तो लुधियाना पुलिस के कब्जे में होता नारायण

Thu, 05 Dec 2013 09:57 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 05 Dec 2013 09:57 AM IST
विज्ञापन
...Narayan is in the costody of Ludhiana police

दुराचार के आरोप में भगोड़ा घोषित होने के बाद पिछले 58 दिन से पुलिस को चकमा देने वाला नारायण साईं लुधियाना के एक आश्रम में सिखों की वेशभूषा में बीते करीब बीस दिन से छिपा हुआ था।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक नारायण साईं को लुधियाना के एक भक्त पंकज सक्सेना ने पनाह दी। वह उसकी लग्जरी कारों में घूमता रहा।

कुछ दिन पहले लुधियाना के एक फोटो पत्रकार को इसकी भनक लगी तो उसने आश्रम में गया लेकिन साईं के समर्थकों ने उसके साथ हाथापाई की।

इसकी शिकायत जब पुलिस से की गई लेकिन लुधियाना पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस ने अगर सक्रियता दिखाई होती तो नारायण साई पंजाब पुलिस की गिरफ्त में होता।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के डीसीपी कुमार गणेश और एसीपी केपीएस मल्होत्रा की टीम को दो दिसंबर को पुख्ता सूचना मिली कि नारायण साईं व उसका सहायक हनुमान पिछले 20 दिनों से लुधियाना के साहनेवाल स्थित एक आश्रम में छिपे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


3 दिसंबर को टीम ने लुधियाना पुलिस को बिना सूचना दिए आश्रम में दबिश दी लेकिन साईं तब तक फरार हो चुका था।

इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम पंजाब के ही कई जिलों में साईं की तलाश करती रही। इसी दौरान क्राइम ब्रांच को साईं द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे मोबाइल की लोकेशन लुधियाना-दोराहा के बीच मिली। पुलिस की टीम ने इसका पीछा किया। दोराहा में टीम ने कुछ वाहनों की तलाशी भी ली क्योंकि उन्हें सूचना थी कि साईं अपनी कार बदल सकता है। टीम पीछा करते कुरुक्षेत्र के पिपली पहुंची जहां एक पेट्रोल पंप पर खड़ी गाड़ी में नारायण साईं को दबोच लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed