फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Muthoot robbery attempt case: Relatives of deceased robber reached, postmortem could not be done

मुथुट लूटकांड की कोशिश का मामला : मृतक लुटेरे के परिजन पहुंचे, नहीं हो सका पोस्टमार्टम

Mon, 01 Nov 2021 07:03 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Muthoot robbery attempt case: Relatives of deceased robber reached, postmortem could not be done
लुधियाना। सुंदर नगर इलाके में मुथूट फाइनेंस कंपनी में लूट की कोशिश के दौरान मारे गए मृतक बिहार के नालंदा निवासी अमरप्रताप सिंह के परिवार वाले सोमवार को महानगर पहुंचे। उन्हें पुलिस अधिकारियों से मिलाया गया और पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां शव की शिनाख्त करवाई गई। हालांकि अभी पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिवार वालों ने किसी से भी कोई बात नहीं की। गांव से अमरप्रताप के चाचा, दो जीजा और छोटा भाई सूर्य प्रकाश पहुंचा था। परिवार वालों ने सिर्फ इतना कहा कि उन्हें कुछ पता नहीं है कि हुआ क्या है। उन्हें तो अमरप्रताप की मौत के बाद ही सारा पता चला है जब परिवार वालों को पुलिस की तरफ से फोन आया। तो उन्हें सब पता चला। जिसके बाद वह लुधियाना निकल गए।
विज्ञापन

परिवार वालों ने सिर्फ इतना कहा कि अमर प्रताप के दो छोटे भाई है और एक बहन है। वह भाई बहनों में सबसे बड़ा था। परिवार वालों का कहना है कि घर में कमाने वाला भी अकेला था। पिता काफी बुजुर्ग हो चुके है और उनसे काम नहीं होता। भाई अभी कुछ कर नहीं पाते है। सारा घर का खर्च उसी के कमाए हुए पैसों से ही चलता था। वह कभी कहां कमाने के लिए जाता था तो कभी कहा। 25 अक्तूबर को वह घर से निकला था सिर्फ इतना ही बताया था कि वह कमाने के लिए जा रहा है और कुछ दिन बाद लौट जाएगा। यह नहीं बताया कि कहां जा रहा है और किस काम से जा रहा है। 30 तारीक की रात को उन्हें फोन आया पुलिस का कि उनका बेटा लूटकांड की कोशिश के दौरान मारा गया है। जिसके बाद वह लुधियाना के लिए निकल गए। पुलिस की तरफ से पोस्टमार्टम की तैयारी कर ली गई थी। एसडीएम भी पहुंच गए थे और तीन डाक्टरों का बोर्ड भी बना लिया गया था। लेकिन किसी कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका। अब एसडीएम की निगरानी में वीडियोग्राफी करवाई जाएगी और पोस्टमार्टम बोर्ड के डाक्टर करेंगे।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान जेब से निकले कागजात से हुई थी पहचान
जिस समय आरोपी अमरप्रताप मारा गया था उसके बाद जांच के दौरान पुलिस को उसकी जेब से आधार कार्ड और अन्य सामान मिला था। जिसके बाद उसकी पहचान हुई। पुलिस ने उसकी जेब से एक फोन बरामद किया। फोन के जरिए कॉल डिटेल निकलवाई गई और परिवार वालों को फोन पर संपर्क कर उन्हें जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार के बाहुबली का नाम आ रहा है फिर सामने, पुलिस जांच में जुटी
बिहार की एक सेंट्रल जेल में बंद वहां के दबंग नेता का सुंदर नगर में मुथूट फाइनेंस कंपनी की ब्रांच से सोना लूटने की कोशिश में शामिल लोगों का कनेक्शन सामने आ रहा है। वह हत्या, लूट, फिरौती और जबरन वसूली मामलों में सजा काट रहा है। पुलिस की इंटेलिजेंस के अनुसार उक्त नेता पहले भी पंजाब व देश के कई अन्य राज्यों में लूट वारदातें करवा चुका है।

आरोपियों का अभी तक नही ंचला कोई पता, तलाश है जारी
इस लूटकांड में अभी तीन आरोपी फरार चल रहे है। वे किस तरफ गए है अभी तक इसका कुछ पता नहीं चल पाया है। दो दिन बीतने के बाद भी पुलिस की टीमे ंअलग अलग जगहों पर छापामारी करने में जुटी है। मगर अभी तक ऐसा कोई जानकारी नहीं मिली है कि आरोपियों के गिरेबान तक पहुंचा जा सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आ्रोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सूत्रों से मिभली जानकारी के अनुसार आरोपियों की पहचान लगभग पुलिस को हो चुकी है। सभी के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज है। सूत्र तो यह भी बताते है कि दो लोग पहले ही लुधियाना पहुंच चुके थे और दो लोगों को चार दिन पहले ही लुधियाना बुलाया गया था और सारी रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed