फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Muthoot Finance robbery case Teams left in many states including Punjab in search of accused no clue yet

मुथूट फाइनेंस लूट मामला: आरोपियों की तलाश में पंजाब सहित कई राज्यों में टीमें हुईं रवाना, अभी तक नहीं लगा कोई सुराग

Sun, 31 Oct 2021 07:25 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 31 Oct 2021 07:25 PM IST
सार

पुलिस की टीमें अलग-अलग थ्योरियों पर इस मामले में जांच करने में जुटी है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 

विज्ञापन
Muthoot Finance robbery case Teams left in many states including Punjab in search of accused no clue yet
लुधियाना के सुंदर नगर इलाके में आरोपियों ने मारी गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होजरी का गढ़ लुधियाना के सुंदर नगर इलाके में स्थित मुथूट फाइनेंस कंपनी में गोलियां चला लूट की कोशिश करने वाले फरार तीनों आरोपियों की तलाश में कमिश्नरेट पुलिस लगी हुई है। एक दिन बीतने के बाद भी फरार चल रहे तीनों आरोपियों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस को सिर्फ मृतक की पहचान हो सकी है, जिसके परिवार वालों को बता दिया गया है। उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में कई टीमें तैयार की हैं। फरार आरोपियों की तलाश में कई जगहों पर छापे मारे जा रहे हैं। पुलिस की टीमें पंजाब के अलग-अलग शहरों के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों में भी तलाश के लिए गई हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


एसीपी नॉर्थ धर्मपाल ने बताया कि अभी इस बारे में कुछ भी बताना जल्दबाजी होगी। पुलिस को मौके से हथियार मिल गए हैं। फरार आरोपियों के बारे में कुछ सुराग मिले हैं, लेकिन उसके बारे में अभी खुलासा नहीं किया जा सकता। पुलिस की टीमें अलग-अलग थ्योरियों पर इस मामले में जांच करने में जुटी है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी, बिहार से जुड़े हैं फरार आरोपियों के तार
इस लूटकांड को अंजाम देने की कोशिश के दौरान जवाबी फायरिंग में मारे गए लुटेरे की पहचान बिहार के नालंदा स्थित रसलपुर गांव के अमर प्रताप सिंह रूप में हुई है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर पहले ही कह चुके थे कि आरोपियों के तार पंजाब से नहीं जुड़े हैं। इससे यह साफ है कि आरोपी पंजाब के नहीं हैं। सूत्रों के मुताबिक आरोपियों के तार यूपी और बिहार से जुड़े हैं। वे सभी किसी एक मामले में जेल में बंद थे और वहीं मुलाकात हुई थी। वहीं से आरोपियों ने गिरोह बनाया था।


कुछ दिनों से इलाके में रैकी कर रहे थे आरोपी
गिरोह का सरगना कौन है, इसके बारे में तभी खुलासा होगा जब आरोपी गिरफ्त में आएंगे और पुलिस पूछताछ करेगी। आरोपियों ने इस लूटकांड को अंजाम देने के लिए बताया जा रहा है कि पहले रैकी की थी। पुलिस को कुछ ऐसे सुराग भी मिले हैं, जिससे पता चल रहा है कि आरोपी पिछले कुछ दिनों से इलाके में घूमकर रैकी कर रहे थे। आरोपियों ने समय और दिन पहले ही चुन लिया था, लेकिन आरोपियों की रैकी कुछ कमजोर पड़ गई और वह लूटकांड को अंजाम नहीं दे सके। आरोपियों को यह नहीं पता था कि सिक्योरिटी गार्ड गोली चला देगा और उनका एक साथी मारा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed